फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates accidents news police arrest IPC sections Central Industrial Security Force

Maharashtra News: नवी मुंबई का एक 25 वर्षीय जवान गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कियों का पीछा करने का आरोप

Thu, 07 Sep 2023 03:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Sep 2023 03:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पांच नाबालिग लड़कियों का पीछा करने के आरोप में पुलिस ने  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक 25 वर्षीय जवान को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra News and Updates accidents news police arrest IPC sections Central Industrial Security Force
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 25 वर्षीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान को एक नाबलिग का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जवान की पहचान सुरजकुमार जगत राम के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ 13-16 वर्षीय पांच नाबालिग लड़कियों द्वारा शिकायत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


वाशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बतया कि लड़कियों की शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। शिकायत के आधार पर जवान वाशी के सीआईएसएफ कॉलोनी का निवासी है और चार सितंबर को वह लड़कियों का पीछा कर रहा था। 
विज्ञापन


मुंबई : अभ्यास के दौरान सिर में भाला घुसने से छात्र की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक विद्यालय में अभ्यास के दौरान छात्र की सिर में भाला घुसने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभ्यास के दौरान अन्य छात्र द्वारा फेंका गया भाला लड़के के सिर में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि हुजेफा दावरे जूतों का फीता बांधने के लिए झुका तभी दूसरी तरफ से फेंका गया भाला उसके सिर में घुस गया। मामला गोरेगांव के पुरार में आईएनटी इंग्लिश स्कूल का है, जहां बच्चे मैदान में भाला फेंकने का अभ्यास कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठा आरक्षण अब वंशावली के नियमों में ढील की रखी शर्त 
महाराष्ट्र में मराठा समाज के लोगों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने के लिए शासनादेश (जीआर) जारी होने के बावजूद अनशन खत्म नहीं हुआ। मराठा समाज के आरक्षण के लिए जालना जिले में अनशन कर रहे मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को एक नई शर्त रख दी है। उन्होंने कहा कि उनका अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार मराठवाड़ा में मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए वंशावली नियमों में ढील नहीं दे देती।


मनोज जरांगे पाटिल ने बृहस्पतिवार को सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, जो पहले नही हुए थे। लेकिन यह उन मराठों को जाति प्रमाण पत्र देने के लिए है, जिनके पास वंशावली है तो हमें कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए जीआर की आवश्यकता नहीं है। जरांगे ने मांग की कि मराठवाड़ा में रहने वाले सभी मराठा समुदाय को बिना किसी भेदभाव के कुनबी जाति का प्रमाण पत्र दिया जाए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed