फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and update nitin Gadkari will place foundation stone of skywalk for devotees in Renuka temple

Maharashtra: रेणुका मंदिर में भक्तों के लिए स्काईवॉक की आधारशिला रखेंगे मंत्री गडकरी, 51 करोड़ रुपये आवंटित

Thu, 18 May 2023 06:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 06:44 PM IST
सार

अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले आएंगे। यहां मंत्री रेणुका देवी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए स्काईवॉक की आधारशिला रखेंगे, जिसके लिए 51.03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra News and update nitin Gadkari will place foundation stone of skywalk for devotees in Renuka temple
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित रेणुका देवी मंदिर में भक्तों के लिए केंद्र सरकार सौगात लेकर आई है। गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्काईवॉक सुविधा की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन

अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले आएंगे। यहां मंत्री रेणुका देवी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए स्काईवॉक की आधारशिला रखेंगे, जिसके लिए 51.03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मंदिर करीब 280 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को कई सारी सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस वजह से भक्तों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

अधिकारी ने स्काई वॉक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्काईवॉक की लंबाई 70 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर होगी। स्काईवॉक एक बार में 80 लोगों को लिफ्ट करने में सक्ष्म होगी। यहां कुल 32 दुकानें बनाई जाएंगी। परियोजना पर 51.03 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसे 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed