{"_id":"629046066fd7fc27122048d2","slug":"maharashtra-news-15-passengers-injured-as-a-bus-falls-into-a-roadside-ditch-in-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: पालघर में हादसा, बस खाई में गिरने से 15 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: पालघर में हादसा, बस खाई में गिरने से 15 यात्री घायल
Fri, 27 May 2022 11:45 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
पालघर में हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक बस के 25 फुट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से पालघर के बोईसर जा रही थी।
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल और पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ राहगीरों की मदद से घायलों को बचा कर अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस के मुताबिक, बस में सफर कर रहे यात्रियों में से एक ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था और उसने तेज गति से और लापरवाही से वाहन चलाया।
उन्होंने दावा किया कि यात्रियों ने बस के परिचालक से चालक को बदलने के लिए भी आग्रह किया, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और यह दुर्घटना हुई।
यात्री ने बताया कि चालक एक गहरे मोड़ पर बस को मोड़ने में विफल रहा, जिससे बस पलट गई और खाई में जा गिरी।पालघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में बस का चालक भी शामिल हैं और उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।