{"_id":"60b5dfc78ebc3e866132d0d4","slug":"maharashtra-ncp-president-sharad-pawar-may-have-advised-fadnavis-on-oppn-leaders-role-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवार और फडणवीस की मुलाकात: शिवसेना नेता संजय राउत बोले- पूर्व सीएम को याद दिलाई विपक्ष के नेता की भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवार और फडणवीस की मुलाकात: शिवसेना नेता संजय राउत बोले- पूर्व सीएम को याद दिलाई विपक्ष के नेता की भूमिका
Tue, 01 Jun 2021 12:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:50 PM IST
सार
एनसीपी प्रमुख पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने चुटकी ली। राउत ने कहा, हो सकता है कि पवार ने फडणवीस को विपक्ष के नेता की भूमिका समझाई होगी।
विज्ञापन
शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस, संजय राउत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने चुटकी लेते हुए कहा कि एनसीपी प्रमुख ने फडणवीस को अच्छे विपक्षी नेता कैसे बने की जानकारी दी होगी।
विज्ञापन
संजय राउत ने मंगलवार को कहा, शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस को सलाह दी होगी कि विपक्ष का अच्छा नेता कैसे बना जा सकता है। राउत ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राज्य में किसी प्रकार के नए राजनीतिक गुणा-भाग की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ‘अभियान कमल’ के बारे में भूल जाइए। ऐसा यहां नहीं होगा, ऐसा पश्चिम बंगाल में नहीं होगा। हर बैठक में राजनीतिक कोण क्यों खोजना?
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने 80 वर्षीय पवार से सोमवार को मुलाकात की थी और इस बैठक को शिष्टाचार भेंट बताया था। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा ने महाराष्ट्र में कोविड-19 हालात और मराठा आरक्षण मामले से निपटने के तरीके को लेकर शिवसेना नीत राज्य सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार है। पवार का इस साल अप्रैल में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
बैठक के बारे में पूछे जाने पर राउत ने फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा, शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस को सलाह दी होगी कि विपक्ष का अच्छा नेता कैसे बना जा सकता है। यदि वह ऐसे ही काम करना जारी रखेंगे, तो विपक्ष (भाजपा) आगामी 100 साल तक (राज्य में) सत्ता में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि इसमें (बैठक में) यह बात हुई होगी कि वह (विपक्ष के नेता के रूप में) किस प्रकार अपनी भूमिका निभा सकते हैं, जिससे राज्य, लोगों और देश का हित हो।
पवार और फडणवीस की बैठक का राजनीति से कोई संबंध होने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि भाजपा नेता ने स्वयं इस बैठक को शिष्टाचार भेंट कहा है। बता दें कि इससे पहले भी पिछले साल सितंबर में राउत और फडणवीस ने मुलाकात की थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगने लगी थीं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत ने तब कहा था कि यह बैठक फडणवीस के एक साक्षात्कार के संबंध में थी, जो वह लेना चाहते थे। इस बारे में मंगलवार को पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह उचित समय पर जल्द ही उनका (फडणवीस) का साक्षात्कार करेंगे।