{"_id":"613fd4f88ebc3e1dd0652574","slug":"maharashtra-ncp-minister-hasan-mushrif-accused-of-127-crore-scam-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मनी लॉन्ड्रिंग केस में एनसीपी के मंत्री हसन मुश्रिफ पर 127 करोड़ के घोटाले का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मनी लॉन्ड्रिंग केस में एनसीपी के मंत्री हसन मुश्रिफ पर 127 करोड़ के घोटाले का आरोप
Tue, 14 Sep 2021 04:17 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 14 Sep 2021 04:17 AM IST
सार
महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ के घोटाले के बाद महाराष्ट्र में देशमुख, परब के बाद अब निशाने पर मुश्रिफ पर हैं। सोमैया ने मुंबई में पत्रकार वार्ता कर कहा कि हसन मुश्रिफ और उनके परिवार ने मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला ट्रांजेक्शन और सेल कंपनियों के जरिए घोटाला किया है।
विज्ञापन
एनसीपी के मंत्री हसन मुश्रिफ
- फोटो : twitter
विस्तार
महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री व एनसीपी नेता अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ के घोटाले का आरोप के बाद एनसीपी के एक और मंत्री हसन मुश्रिफ भी निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया कि महा विकास आघाड़ी सरकार में ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रिफ और उनके परिवार ने भ्रष्टाचार के बल पर बेनामी संपत्ति बनाई और 127 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में देशमुख, परब के बाद अब निशाने पर मुश्रिफ
सोमैया ने मुंबई में पत्रकार वार्ता कर कहा कि हसन मुश्रिफ और उनके परिवार ने मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला ट्रांजेक्शन और सेल कंपनियों के जरिए घोटाला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने मुश्रिफ परिवार की गैर-पारदर्शी आय और वित्तीय लेनदेन के बारे में करीब 2700 पन्नों की रिपोर्ट आयकर विभाग को दी है। जो दस्तावेज उनके हाथ लगे हैं उनमें मुश्रिफ की पत्नी सेहरा मुश्रिफ और बेटा नाविद मुश्रिफ का नाम है। जल्द ही घोटाले की यह रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी सौपेंगे।
विज्ञापन
वहीं, एनसीपी प्रवक्ता व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि किरीट सोमैया ने छगन भुजबल पर भी नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाले का आरोप लगाया था जिन्हें अदालत से बरी कर दिया था।
विज्ञापन
सोमैया पर करेंगे 100 करोड़ की मानहानि का दावा : हसन मुश्रिफ
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रिफ ने कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है। बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए वह आगामी दो सप्ताह में किरीट सोमैया पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा करेंगे। वे 17 साल तक मंत्री रहे हैं लेकिन उन पर कभी किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा।