फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP legislator six others booked in murder case

महाराष्ट्र: राकांपा विधायक और छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

Sat, 13 May 2023 03:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 May 2023 03:35 PM IST
सार

पुणे जिले में एक व्यक्ति की हत्या में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक विधायक और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Maharashtra NCP legislator six others booked in murder case
किशोर अवारे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति की हत्या में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक विधायक और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन

विधायक समेत इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अधिकारी ने बताया कि जिले के तालेगांव दाभाडे इलाके में शुक्रवार को छह लोगों के एक समूह ने किशोर अवारे (48 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसकी मां सुलोचना अवारे ने तालेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राकांपा के विधायक सुनील शेलके, श्याम निगाडकर, सुधाकर शेलके, संदीप गराड और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील शेलके मावल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवारे ने विधायक के खिलाफ किया था प्रदर्शन: प्राथमिकी
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि अवारे मावल तालुका में एक प्रमुख चेहरा थे और उन्होंने विधायक शेलके के इशारे पर की जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
 

विज्ञापन

मृतक की मां ने शिकायत में लगाया यह आरोप
मृतक की मां के अनुसार, उनका बेटा एक स्थानीय राजनीतिक निकाय जनसेवा विकास समिति का अध्यक्ष था और सामाजिक कार्य करता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि मावल तालुका में अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण अवारे ने विधायक शेलके के लिए खतरा पैदा किया। 

विधायक ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, आरोप को खारिज करते हुए विधायक शेलके ने कहा कि कुछ लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, किशोर और मेरे बीच मतभेद थे, लेकिन वे केवल राजनीति तक सीमित थे। कुछ लोग जानबूझकर मेरा अपमान करने के लिए इस मामले को दूसरे स्तर पर ले जा रहे हैं। हमें अपने कानून पर भरोसा है। सच्चाई को सामने आने दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed