फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP chief Sharad Pawar lashed out at Ajit Pawar know 10 big things of press conference

महाराष्ट्र: अजित पवार पर बरसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

Sat, 23 Nov 2019 02:05 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Nov 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra NCP chief Sharad Pawar lashed out at Ajit Pawar know 10 big things of press conference
शरद पवार और उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में शनिवार की सुबह नए सियासी समीकरण लेकर आई। साथ ही प्रदेश में लागू राष्ट्रपति शासन भी हटा लिया गया। कारण कि भाजपा ने एनसीपी के समर्थन से सरकार बना ली। राज्यपाल ने भाजपा  नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


बहरहाल, इस सबसे इतर एनसीपी पड़ी इस फूट के बाद पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हुए खेल पर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं वो 10 बड़ी बातें जो उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास नंबर, हम बनाएंगे सरकार: शरद पवार
1. तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सरकार बनाने की कोशिश करने वाली शिवसेना-एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने दावा किया कि संख्या बल उनके पास है और वह राज्य में सरकार बनाएंगे।
2. शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी नेता एक साथ आए। हमारे पास जरूरी संख्या थी। हमारे पास आधिकारिक नंबर थे। 44, 56 और 54 विधायकों ने सरकार बनाने के लिए समर्थन किया था।
3. उन्होंने कहा कि कई निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ थे और हमारी संख्या 170 के आसपास थी। अजित पवार कुछ विधायकों को लेकर राजभवन पहुंचे थे। विधायकों का कहना है कि हमें यहां लाया गया था। सुबह-सुबह शपथग्रहण से मैं भी हैरान हूं।
4. उन्होंने कहा कि अजित पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ है और अनुशासनहीनता है। एनसीपी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता एनसीपी-भाजपा सरकार के पक्ष में नहीं है।

दल-बदल विरोधी कानून अब भी है: पवार

5. उन्होंने कहा कि भाजपा को समर्थन देने का फैसला अजित का है। जितने भी विधायक जा रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि एक दलबदल विरोधी कानून है और उनकी विधानसभा सदस्यता खोने की संभावना ज्यादा है।
6. उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रक्रिया के अनुसार अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फडणवीस बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएंगे। हम सरकार बना सकते हैं।
7. एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टियों के पास सभी विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित विधायकों की सूची थी। एनसीपी की एक ऐसी ही सूची अजित पवार के पास थी क्योंकि वह एनसीपी के विधायक दल के नेता थे।
8. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अजित ने वही सूची प्रस्तुत की है। मुझे इस पर यकीन नहीं है लेकिन मुझे संदेह है कि ऐसा हो सकता है। हम इस पर राज्यपाल से चर्चा करेंगे।
9. एक सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने (अजित पवार ने) ऐसा जांच एजेंसियों के डर से किया है या नहीं।
10. मेरे सूत्रों के अनुसार 10-11 विधायक राजभवन में मौजूद थे जिसमें से तीन इस समय मेरे साथ बैठे हुए हैं।

उद्धव ने भी भाजपा पर साधा निशाना, बोले- वो तोड़ते हम जोड़ते हैं

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी प्रेस क्रांफ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर खेल चल रहा है। हमने जनादेश का आदर किया है। वे लोगों को तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। पवार साहब हमारे साथ हैं। शिवसेना जो करती है खुलेआम करती है। 

उन्होंने कहा कि पहले ईवीएम खेल चल रहा था और अब यह नया खेल है। यहां से मुझे नहीं लगता कि चुनावों की भी जरूरत है। सभी को पता है कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ धोखा हुआ और पीछे से वार किया गया तो उन्होंने क्या किया था। उन्हें शिवसेना के विधायकों को आजमाने और तोड़ने की कोशिश करने दें। महाराष्ट्र सोया नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed