Maharashtra: 'जयंत पाटिल भाजपा में शामिल होने वाले हैं', शिवसेना प्रवक्ता का बड़ा दावा; NCP ने किया पलटवार
Maharashtra: एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसत ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसत ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जयंत जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने शिरसत के दावे पर कहा कि शिवसेना और भाजपा माइंड गेम खेल रही हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
NCP खुद विश्वासघात का ही परिणाम: शिरसत
इससे पहले शिरसत ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री जयंत पाटिल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मई की शुरुआत में राकांपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की शरद पवार की घोषणा के बाद पाटिल का रोना सिर्फ एक नाटक था। जयंत पाटिल भाजपा में शामिल होने वाले हैं। राकांपा को वफादारी के बारे में ज्ञान नहीं देना चाहिए। पार्टी खुद विश्वासघात का ही परिणाम है।
अजित पवार के नाम की भी थीं अटकलें
इससे पहले अप्रैल में अटकलें थीं कि अजित पवार भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। बाद में उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था और मीडिया पर उनके बारे में अफवाहें उड़ाने का आरोप लगाया था।