फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nawab Malik says reason for delay in portfolio allocation is creation of new department

महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने बताया क्यों उद्धव सरकार में विभागों को बांटने में हो रही देरी

Sat, 04 Jan 2020 12:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Jan 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Nawab Malik says reason for delay in portfolio allocation is creation of new department
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में सरकार गठन और कैबिनेट विस्तार हो चुका है लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। विभागों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने स्थिति साफ की है। मलिक का कहना है कि नए विभाग बनाने का काम चल रहा है जिसके कारण उसके बंटवारे में देरी हो रही है।

विज्ञापन


नवाब मलिक ने कहा, 'विभागों के बंटवारे में हो रही देरी किसी कारण की वजह से नहीं हो रही है बल्कि इसलिए हो रही है क्योंकि हम नए विभाग बनाने पर विचार कर रहे हैं। जिसमें समय लग रहा है। सोमवार तक सभी मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा।' बता दें कि 30 दिसंबर को महराष्ट्र में 36 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसके बाद विभाग आवंटन में हो रही देरी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों के विभाग लगभग तय हो चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेता और उद्धव सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण से लेकर एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार तक यह दावा कर चुके हैं कि मंत्रालयों के बंटवारे से संबंधित सभी समस्याओं को हल कर लिया गया है। इसके बाद भी मंत्रियों की जिम्मेदारी के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

इसी बीच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने विभागों के बटवारें से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। वे शिवसेना कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार, उनका इस्तीफा अभी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को नहीं मिला है। बता दें कि शिवसेना के कई वरिष्ठ नेता सत्तार के मंत्री बनाए जाने से नाखुश थे। उद्धव सरकार में हाल में ही 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें एक उपमुख्यमंत्री, 25 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल हैं। 

2014 के बाद पहली बार चार मुस्लिम बने मंत्री

साल 2014 के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में चार मुस्लिम चेहरे शामिल हुए हैं। इनमें शिवसेना के अब्दुल सत्तार नबी को राज्य मंत्री जबकि एनसीपी के नवाब मलिक और हसन मुशरीफ और कांग्रेस के असलम शेख को कैबिनेट स्तर का पद दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed