{"_id":"5708e5a64f1c1b8712c81104","slug":"maharashtra-navnirman-sena-s-raj-thackeray-give-statement-on-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी को राज ठाकरे की चुनौती 'महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी को राज ठाकरे की चुनौती 'महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान दिया है। भारत माता की जय के मुद्दे पर राज ने ओवैसी बंधुओं को चुनौती देते हुए कहा 'महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा।' इस मुद्दे पर उन्होंने यह भी कहा कि वे यह नारा इंदिरा गांधी के काल से सुनते आ रहे हैं लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रही है। दूसरी ओर, एमआईएम को फाईनेंस करती है और उसका नेता जहर उगलता है।
विज्ञापन
इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा है कि मोदी ढोंगी हैं। शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनका विमान सीधे पाकिस्तान में उतरता है और बदले में पठानकोट हमला हो जाता है।
विज्ञापन
राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सत्ता में आने के बाद बदल गए। इसलिए उनके खिलाफ बोलना शुरु किया। पाकिस्तान का विरोध कर सत्ता हासिल की लेकिन समझौता एक्सप्रेस आज भी चल रही है। मोदी सरकार कांग्रेस की ही योजनाओं को लागू कर रहे है। इससे कांग्रेस और बीजेपी में क्या अंतर है।
विज्ञापन
जब कांग्रेसनीत सरकार ने आभूषण विक्री पर टैक्स लगाया था तो मोदी कहते थे कि इससे छोटे व्यापारी आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे लेकिन अब उन्होंने वही कानून लागू कर दिया है। मोदी ने सौ दिन में चमत्कार का सपना दिखाया था। कहां गए अच्छे दिन।
मोदी विदेश से पैसे लाने वाले थे लेकिन विजय माल्या यहां का पैसा लेकर विदेश भाग गया। राज ने शिवसेना पर हमला बोला कि वह सत्ता में रहकर भी मनसे से घबरा रही है। शिवसेना का जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना विरोध कहां गया।
शिवसेना सत्ता में रहकर विरोध का नाटक बंद करे। विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग पर राज ठाकरे ने राज्य के पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरि अणे और आरएसएस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि आरएसएस पहले गुजरात को तोड़कर दिखाए। महाराष्ट्र को तोड़ने नहीं देंगे।