{"_id":"695ea741ff53ebe5a1010060","slug":"maharashtra-nashik-road-accident-killed-many-injured-updates-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत; कई अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत; कई अन्य घायल
Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
सार
नासिक में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन लोग राजस्थान के निवासी थे और एक दादरा और नगर हवेली के सिलवासा का रहने वाला था।
विज्ञापन
दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर महाराष्ट्र के नासिक जिले में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मरने वालों में से तीन राजस्थान के रहने वाले थे।
आमने-सामने से हुई कारों की टक्कर
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के डिंडोरी तालुका में एक नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे नासिक से पेठ की ओर जा रही एक अर्टिगा कार की चाचड़गांव टोल प्लाज़ा के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो एसयूवी से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे में छह लोग घायल
मृतकों की पहचान चोगालाल हीरालाल गुर्जर (75), किशनलाल हीरालाल गुर्जर (45) और पूनम गुर्जर (40) के रूप में हुई है, जो सभी राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ के रहने वाले थे। वे एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अर्टिगा कार का ड्राइवर शाहरुख खान फराकत खान (28), जो दादरा और नगर हवेली के सिलवासा का रहने वाला था, उसकी भी इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें नासिक जिला अस्पताल और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Congress: राज्य और जिला स्तर पर वकीलों की कार्य समिति गठित करेगी कांग्रेस, अदालत में पार्टी की पैरवी करेगी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन