{"_id":"5e0323a88ebc3e87bc069a8f","slug":"maharashtra-nagpur-the-girl-create-a-fake-kidnapping-story-of-her-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ वक्त बिताने के लिए रची ऐसी कहानी, पुलिस परिजन सब रह गए दंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेमी के साथ वक्त बिताने के लिए रची ऐसी कहानी, पुलिस परिजन सब रह गए दंग
Wed, 25 Dec 2019 02:35 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में अपने प्रेमी के साथ घूमने की बात छिपाने के लिए 21 वर्षीय एक युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। गिट्टीखदान पुलिस थाने के निरीक्षक के सुनील गांगुर्दे ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ सोमवार रात आठ बजे अपने अपहण की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि उनके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज से आते समय उनकी बेटी को चार पुरुष जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठा एक वीरान जगह ले गए, लेकिन वह किसी तरह से वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस तुरन्त सक्रिय हो गई और महिला को उस स्थान पर ले गई जहां उसने खुद को ले जाए जाने की बात कही थी। नागपुर अपराधा शाखा की टीम भी वहां पहुंची और जांच शुरू की गई। हालांकि पुलिस को लड़की के विरोधाभासी बयानों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
गांगुर्दे ने बताया कि तब पुलिस ने कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लड़की को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाता पाया। उन्होंने बताया कि महिला से उसके परिवार के सामने इस पर पूछे जाने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बताया कि लड़की कॉलेज से निकल कर अपने प्रेमी के साथ नागपुर के बाहरी इलाके वाकी चली गई। बाद में उसके प्रेमी ने उसे उसके घर के पास छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि बिना बताए घर से बाहर जाने पर घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की यह झूठी कहानी गढ़ी थी।
पुलिस ने बताया कि लड़की को लगा था कि उसके माता-पिता उसकी बात मान लेंगे और बात वहीं खत्म हो जाएगी, लेकिन वे पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।