फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nagar Panchayat Elections BJP wins again NCP becomes second largest party Shiv Sena is lagging behind

महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने फिर मारी बाजी, राकांपा दूसरी बड़ी पार्टी बनी, लगातार पिछड़ रही है शिवसेना

Wed, 19 Jan 2022 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 32 जिलों की 106 नगरपंचायतों में चुनाव हुए जिसमें से 31 जिलों की 97 नगरपंचायतों के नतीजे घोषित किए गए। बुधवार को 97 नगरपंचायतों की 1649 सीटों के नतीजे सामने आए, जिसमें भाजपा ने सबसे ज्यादा 384 सीटों पर कमल खिलाया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 344, कांग्रेस 316 और शिवसेना को 284 सीटों पर जीत मिली है।

विज्ञापन
Maharashtra Nagar Panchayat Elections BJP wins again NCP becomes second largest party Shiv Sena is lagging behind
शरद पवार-उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा ने दमखम दिखाते हुए सबसे बड़े दल के रूप में अपना रुतबा कायम रखा है। राज्य के 32 जिलों हुए 106 नगर पंचायत चुनाव में अब तक आए नतीजों में भाजपा नंबर वन पार्टी के रूप में सामने आई है। हालांकि, भाजपा के मुकाबले तीन दलों की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सर्वाधिक सीटें जीतने में सफल हुई हैं, लेकिन, शिवसेना लगातार पिछड़ रही है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में 32 जिलों की 106 नगरपंचायतों में चुनाव हुए जिसमें से 31 जिलों की 97 नगरपंचायतों के नतीजे घोषित किए गए। बुधवार को 97 नगरपंचायतों की 1649 सीटों के नतीजे सामने आए, जिसमें भाजपा ने सबसे ज्यादा 384 सीटों पर कमल खिलाया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 344, कांग्रेस 316 और शिवसेना को 284 सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन


गड़चिरोली की 9 नगरपंचातों के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सभी दलों ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कुछ जगहों पर शिवसेना और एनसीपी के बीच स्थानीय स्तर पर गठबंधन भी हुआ था। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि भाजपा ही सूबे में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम 24 निकाय संस्थाओं में बहुमत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। लगभग 26 महीने तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद, भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है। इससे पता चलता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का हमारा नेटवर्क, बिना किसी सरकार के समर्थन या संसाधन के अच्छे नतीजे दे सकता है। शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिल गया, लेकिन वह इस चुनाव में तीसरे या चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने दावा किया कि नगरपंचायत चुनाव में एमवीए ने 80 फीसदी सीटें जीती हैं और भाजपा को जनता ने नकार दिया है।

सांगली के कडेगाव नगर पंचायत में 25 साल बाद खिला कमल
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता व राज्य मंत्री विश्वजीत कदम को अपने गृह जिले सांगली के कडेगाव नगर पंचायत में करारी हार मिली। कांग्रेस के वर्चस्व वाले कडेगाव नगर पंचायत में 25 साल बाद कमल खिला है। कडेगाव नगर पंचायत की 17 सीटों में से भाजपा को 11 जीत पर विजय मिली है। भाजपा नेता पृथ्वीराज देशमुख ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

सत्तार ने केंद्रीय मंत्री दानवे को किया चित्त
शिवेसना नेता व प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री व अब्दुल सत्तार ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे को औरंगाबाद के सोयगाव नगर पंचायत चुनाव में चित्त कर दिया है। शिवसेना ने सोयगाव नगर पंचायत में 17 में से 11 सीटें जीती जबकि भाजपा को मात्र 6 सीटों पर ही सफलता मिली। सत्तार ने दावा किया कि सोयगाव नगर पंचायत चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और राकांपा के बीच छिपा गठबंधन था।


अशोक चव्हाण का जादू कायम
प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण के गृह जिले नांदेड़ में कांग्रेस का जादू कायम है। नांदेड़ की तीन में से दो नगर पंचायतों में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है।

किस दल को मिली कितनी सीटें
भाजपा- 384 सीटें
राकांपा-  344 सीटें
कांग्रेस- 316 सीटें
शिवसेना- 284 सीटें
सीपीआईएम- 11 सीटें
बसपा- 4 सीटें
मनसे- 4 सीटें
अन्य राज्यों में पंजीकृत दल- 3 सीटें
राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत दल- 82 सीटें
निर्दलीय- 206 सीटें  
कुल सीटे- 1638 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed