फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mva seat sharing talks conclude in ten days sahard pawar said we form government at any cost

Maharashtra: 'एमवीए गठबंधन को किसी भी कीमत पर सत्ता में आना होगा', शरद पवार ने सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

Sun, 29 Sep 2024 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'गठबंधन में लचीलापन और समायोजन बेहद जरूरी है।' यह कहकर शरद पवार ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी गठबंधन की जीत के लिए कुछ समझौते करने के लिए तैयार हो सकती है। 

विज्ञापन
maharashtra mva seat sharing talks conclude in ten days sahard pawar said we form government at any cost
शरद पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर गहन मंथन चल रहा है। इस बीच एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा अगले 8-10 दिनों में हो जाएगा। शरद पवार ने ये भी जोर देकर कहा कि विपक्षी गठबंधन को किसी भी कीमत पर सत्ता में आना होगा। शरद पवार की पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में जाने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि उनमें कुछ ही लोग चुनाव जीत सकेंगे।
विज्ञापन


शरद पवार बोले- गठबंधन में लचीलापन और समायोजन जरूरी
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। शरद पवार ने रविवार को पुणे के बारामती में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही। पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि 'जिस उम्मीदवार के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा होगी, उसे ही टिकट दिया जाएगा।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'गठबंधन में लचीलापन और समायोजन बेहद जरूरी है।' यह कहकर शरद पवार ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी गठबंधन की जीत के लिए कुछ समझौते करने के लिए तैयार हो सकती है। 
विज्ञापन


हर जिले में सर्वे करा रहे शरद पवार
महाविकास अघाड़ी गंठबंधन में एनसीपी (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी शामिल हैं। पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए आपको अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को भी उनके उम्मीदवार उतारने की इजाजत देनी चाहिए और आपको उनके लिए काम भी करना होगा।' शरद पवार ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए हर तालुका में सर्वे चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी (एसपी) प्रमुख ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने फैसले लेते हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। शरद पवार ने कहा कि '2024 लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की वजह से एनसीपी (एसपी) के नेताओं के हौसले बुलंद हैं, लेकिन गठबंधन के तहत सभी को समायोजित करना होगा। लोकसभा चुनाव की तरह मुझे उम्मीद है कि आप विधानसभा चुनाव में भी खूब मेहनत करेंगे।' उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 40 लोकसभा सीटों में से एमवीए गठबंधन ने 30 सीटों पर कब्जा किया था। इनमें से कांग्रेस को 13, शिवसेना यूबीटी को 9 और एनसीपी एसपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed