{"_id":"64eb1b77cef3777de30eea23","slug":"maharashtra-mumbai-santa-cruz-hotel-fire-incident-several-dead-and-injured-rescue-ops-news-and-updates-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई के सांता क्रूज में होटल में लगी आग, तीन की मौत, पांच घायल, राहत-बचाव कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई के सांता क्रूज में होटल में लगी आग, तीन की मौत, पांच घायल, राहत-बचाव कार्य जारी
Sun, 27 Aug 2023 03:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:20 PM IST
सार
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। लोगों को बचाने के लिए राहत-बचाव कार्य भी जारी हैं।
विज्ञापन
होटल में लगी आग।
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई के सांताक्रूज में रविवार को एक होटल में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, आग सांताक्रूज स्थित गैलेक्सी होटल में लगी है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य भी जारी हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Three people dead and two injured in a fire that broke out in the Galaxy Hotel in the Santacruz area of Mumbai: Mumbai Police https://t.co/XCgELU5YKe pic.twitter.com/PZhty0OWPZ
— ANI (@ANI) August 27, 2023विज्ञापन
घटना पर फायर ऑफिसर पीजी दुधल ने कहा कि हमने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और आठ लोगों को बचाया। तीन घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन को मृत घोषित कर दिया गया है। आग दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 204 पर लगी थी, जो तीसरी मंजिल तक फैल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 1:10 बजे प्रभात कॉलोनी स्थित गैलेक्सी होटल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में झुलसे तीन लोगों रूपल कांजी (25), किशन (28) और कांतिलाल गोरधन वारा (48) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया, जबकि अल्फा वखारिया (19) और मंजुला वखारिया (49) का इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों, चार पानी के टैंकरों और अन्य उपकरणों मदद से अपराह्न 3:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से होटल की पहली से तीसरी मंजिल तक नुकसान पहुंचा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर होटल को नोटिस जारी किया गया था।