फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai Police arrested Bikaram Jalaram Bishnoi from Karnataka for threatening Salman Khan

Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार; पांच करोड़ की फिरौती भी मांगी थी

Thu, 07 Nov 2024 10:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Nov 2024 10:17 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर व्यक्ति को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार लिया।

विज्ञापन
Maharashtra Mumbai Police arrested Bikaram Jalaram Bishnoi from Karnataka for threatening Salman Khan
Salman Khan - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा करने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। 

विज्ञापन


दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उसका दावा था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर व्यक्ति को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन


धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए थे
मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला था। धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए थे- जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या फिर पांच करोड़ रुपये दो। यह सलमान को एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को बीती रात व्हाट्सएप पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा संदेश मिला। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है।


30 अक्तूबर को इसी तरह की धमकी मिली थी
पुलिस संदेश की जांच कर रही है। इसे पहले पिछले हफ्ते 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के खिलाफ इसी तरह की धमकी मिली थी। तब बॉलीवुड अभिनेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और इसे न देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed