फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai Kandivali Building Fire news and updates

Maharashtra: आठ मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में लगी आग; दो लोगों की मौत, तीन झुलसे

Mon, 23 Oct 2023 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Oct 2023 02:40 PM IST
सार

आग दोपहर करीब 12:30 बजे वीणा संतूर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल के फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग अन्य स्थानों और बिजली के तारों तक फैल गई।

विज्ञापन
Maharashtra Mumbai Kandivali Building Fire news and updates
Fire - फोटो : Social Media

विस्तार

महानगर के उपनगरीय बोरिवली में सोमवार दोपहर आठ मंजिला आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। हादसे में आठ वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य लोग भी झुलस गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर करीब 12:30 बजे वीणा संतूर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल के फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग अन्य स्थानों और बिजली के तारों तक फैल गई। इससे पहले अधिकारियों ने आग की चपेट में आई इमारत का नाम पावन धाम वीणा संतूर और इसे कांदिवली (पश्चिम) में स्थित बताया था।
विज्ञापन


नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे। आग में झुलसे कुल पांच लोगों को पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ग्लोरी वालफैटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) को मृत घोषित कर दिया। आग में झुलसे तीन लोगों की पहचान लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) और रंजन सुबोध शाह (76) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरेगांव में सात लोगों की मौत हो गई थी
इस महीने की शुरुआत में मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान 40 से अधिक लोग झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed