फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mother-talk kept her child's name swachchhata

महाराष्ट्र : स्वच्छ भारत अभियान से ली प्रेरणा, बच्ची का नाम रखा 'स्वच्छता'

Fri, 22 Feb 2019 06:19 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, लातूर
भाषा, लातूर Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 22 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Mother-talk kept her child's name  swachchhata
स्वच्छ भारत अभियान

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक माता-पिता ने अपनी एक साल की बच्ची का नाम स्वच्छता रखा है। करीब एक साल से जारी स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर बच्ची के माता-पिता ने ऐसा किया। बच्ची के पिता एक मोची है और उसकी मां एक घरेलू महिला हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बच्ची के जन्मदिन के जश्न के दौरान उन्होंने घोषणा की कि वह उसे शिक्षित करने और एक आईएएस अधिकारी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। समारोह में मेजबान पार्षद विक्रांत गोजमगुंदे ने कहा, जन्मदिन के जश्न में उपस्थित लोगों को उसके माता-पिता ने कहा कि अगर वे अपने बच्ची का नाम स्वच्छता नहीं रखते तो वे कम से कम अपने इलाके में सफाई सुनिश्चित करते। 
विज्ञापन


लातूर राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर है। पार्षद ने कहा कि बच्ची का जन्म पिछले साल फरवरी में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर उसके माता-पिता ने लड़की का नाम स्वच्छता रखा। लड़की का परिवार जिस नगर निगम वार्ड में रहता है उसके पार्षद गोजमगुंदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed