फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra molestation victim leaves home to commit suicide blames accused cop

यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की ने ‘आत्महत्या’ करने के लिए अपना घर छोड़ा, डीआईजी पर गंभीर आरोप

Tue, 07 Jan 2020 05:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 07 Jan 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
maharashtra molestation victim leaves home to commit suicide blames accused cop
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में यौन उत्पीड़न पीड़िता एक किशोरी ने ‘आत्महत्या’ करने के लिए अपना घर छोड़ दिया। किशोरी का घर तलोजा इलाके में स्थित है। किशोरी ने पिछले साल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


लड़की के भाई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अधिकारी के दबाव के कारण उसकी बहन ने यह फैसला लिया है। पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की के पिता का दोस्त था।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘लड़की के भाई ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि उसकी बहन ने सोमवार रात एक पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह डीआईजी के दबाव के कारण आत्महत्या करने जा रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के भाई ने पीटीआई को बताया कि उसकी बहन ने लिखा है कि वह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर लेगी।
 

‘मुझे खोजने की कोशिश मत करना, आप सभी को मेरा प्यार’ 


पत्र में लिखा है, ‘मुझे खोजने की कोशिश मत करना। आप सभी को मेरा प्यार।’’

उसमें लिखा है, ‘डीआईजी मेरी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है।’

पुलिस अभी तक लड़की का पता नहीं लगा सकी है। गौरतलब है कि कथित यौन उत्पीड़न की घटना पिछले साल जून में तलोजा में लड़की के घर पर हुई थी। तब वह 17 साल की थी। इसके बाद पुणे के एक उप महानिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उप महानिरीक्षक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed