{"_id":"6804afab65900333ad01bfa2","slug":"maharashtra-mns-shiv-sena-ubt-alliance-speculation-sanjay-raut-said-only-emotional-talks-going-on-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है...', मनसे से गठबंधन पर जाने क्या बोले संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है...', मनसे से गठबंधन पर जाने क्या बोले संजय राउत
Sun, 20 Apr 2025 02:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:29 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 'कुछ पार्टियां हैं, जो महाराष्ट्र की शुभचिंतक होने का दावा करती हैं, लेकिन वे महाराष्ट्र की दुश्मन हैं। उन्होंने बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना को तोड़कर महाराष्ट्र के सम्मान पर हमला किया है। ऐसी पार्टियों के साथ हमें कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए।'
विज्ञापन
संजय राउत, उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति नई करवट लेती दिख रही है और राज्य में राज ठाकरे की पार्टी मनसे और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई है। अब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी दोनों पार्टियों में कोई गठबंधन नहीं हुआ है और सिर्फ भावुक बयानबाजी चल रही है।
क्या बोले संजय राउत
मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि दोनों भाईयों (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) के बीच का रिश्ता अभी टूटा नहीं है। राउत ने कहा कि 'अभी कोई गठबंधन (मनसे और शिवसेना यूबीटी) नहीं हुआ है, सिर्फ भावुक बयानबाजी चल रही है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भाई हैं। हम वर्षों तक साथ रहे हैं। हमारा रिश्ता अभी नहीं टूटा है। गठबंधन को लेकर दोनों भाई फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे ने जो कहा है, हम उसे स्वीकार करते हैं कि अगर हमें साथ आने की जरूरत होगी तो हम आएंगे।'
ये भी पढ़ें- Maharashtra: राज-उद्धव ठाकरे में सुलह की अटकलों से जुड़े सवाल पर बिफरे शिंदे, बोले- काम के बारे में बात करें
विज्ञापन
'महाराष्ट्र के सम्मान पर हमला किया गया'
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'उद्धव जी ने कहा है कि कुछ पार्टियां हैं, जो महाराष्ट्र की शुभचिंतक होने का दावा करती हैं, लेकिन वे महाराष्ट्र की दुश्मन हैं। उन्होंने बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना को तोड़कर महाराष्ट्र के सम्मान पर हमला किया है। ऐसी पार्टियों के साथ हमें कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए। तभी हम असली मराठी हो सकते हैं और महाराष्ट्र के लोगों की भी यही सोच है, जो उद्धव ठाकरे ने कहा।'
गौरतलब है कि जब मनसे और शिवसेना यूबीटी के संभावित गठबंधन को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अगर दोनों साथ आते हैं तो हमें भी खुशी होगी। अगर लोग अपने मतभेद भुला देते हैं तो ये अच्छी बात है। इसके अलावा मैं और क्या कह सकता हूं।'
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सियासी हलचल: क्या बीएमसी चुनाव से पहले साथ आएंगे राज-उद्धव ठाकरे? मराठी अस्मिता के लिए मिलाए सुर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन