मातोश्री के बाहर मनसे का पोस्टर, घुसपैठियों पर कार्रवाई के लिए गंभीर हैं तो बांद्रा से शुरू करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मनसे ने पोस्टर वार शुरू किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर एमएनएस द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है, 'माननीय मुख्यमंत्री साहब, अगर आप अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गंभीर हैं, तो अपने बांद्रा इलाके को साफ करके शुरू करें जो पहले से ही घुसपैठियों से भरा हुआ है।'
Mumbai: Poster put up by MNS outside Matoshree, residence of Maharashtra CM&Shiv Sena leader Uddhav Thackeray. Poster reads,"Respected CM, if you are serious about action against illegal infiltrators, start by cleaning your Bandra locality first which is filled with infiltrators" pic.twitter.com/fUNHzb2MTM
— ANI (@ANI) February 7, 2020विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्मा सेना (मनसे) की तरफ से सोमवार को भी एक विवादित पोस्टर लगाया था। इस पोस्टर में बांग्लादेशियों को देश छोड़ने की धमकी दी गई थी। पोस्टर में लिखा गया था कि बांग्लादेशी अपने आप देश छोड़ दें नहीं तो उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्टाइल में बाहर निकाला जाएगा। जैसे रायगढ़ जिले के पनवेल से लोगों को निकाला गया। पोस्टर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके बेटे और पार्टी नेता अमित ठाकरे की तस्वीरें भी लगी हुई थी।