{"_id":"6047e8718ebc3e5918521a09","slug":"maharashtra-mlcs-claim-discrepancy-in-covid-19-tests-and-seek-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : विधानपरिषद सदस्यों ने कोविड-19 की जांच में किया विसंगति का दावा, जांच की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : विधानपरिषद सदस्यों ने कोविड-19 की जांच में किया विसंगति का दावा, जांच की मांग की
Wed, 10 Mar 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अलग-अलग प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच रिपोर्ट में विसंगति सामने आई है। प्रदेश के दो विधायकों ने मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट में अंतर होने का दावा करते हुए इस मामले की जांच की मांग की। वहीं, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सदस्यों ने भी रिपोर्ट में अंतर का दावा किया है।
विज्ञापन
विधानपरिषद में भाजपा के सदस्य गोपीचंद पड़लकर ने कहा कि दो दिन पहले पुणे में उनकी कोविड-19 के नमूने की जांच की गई थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव आया।
इसके बाद मैंने अपने पार्टी नेताओं को इसकी सूचना दी और अपने आप को पृथक कर लेने के लिए पुणे लौट गया। एहतियात के तौर पर मैंने सोमवार को एक दूसरी प्रयोगशाला में अपना नमूना दिया। लेकिन जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण सामने नहीं आया।
विज्ञापन
पडलकर ने कहा कि इसकी सघन जांच होनी चाहिए, क्योंकि एक ही शहर की दोनों ही निजी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट विरोधाभासी थीं। यह गंभीर स्वास्थ्य मुद्दा है।
वहीं, एनसीपी के विधायक शशिकांत शिंदे ने दावा किया कि भाजपा विधायक प्रशांत परिचारक के साथ भी ऐसा ही हुआ। कोरोना वायरस को लेकर उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मामले पर गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल ने जवाब में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन