{"_id":"62a752762ee2e86d250c7eaf","slug":"maharashtra-mlc-election-face-off-between-bjp-mva-as-11-candidates-in-fray-for-10-council-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार, क्या फिर भाजपा बिगाड़ेगी शिवसेना का खेल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार, क्या फिर भाजपा बिगाड़ेगी शिवसेना का खेल?
Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:01 PM IST
सार
भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर को फिर से टिकट दिया है, और राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी टिकट दिया है। राज्य की वरिष्ठ भाजपा नेता पंकजा मुंडे सूची में जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा और महा विकास अघाड़ी में होगी टक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सदाभाऊ खोत और राकांपा के शिजराव गजरे ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं इसलिए अब चुनाव होना तय हो गया है। भाजपा के पांच उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि महा विकास अघाडी की तीनों पार्टियों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) ने मिलकर 6 उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद की 10 खाली सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए मतदान 20 जून को होगा। सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस सरकार (2014-19) में मंत्री रहे खोत ने विपक्षी भाजपा के समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 25.81 वोट हासिल करने होते हैं, जहां 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य निर्वाचक मंडल बनाते हैं।
भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सत्तारूढ महाविकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के पास अपने पांचवें और दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनावों के विपरीत जहां विधायकों को वोट डालने के बाद संबंधित पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को अपना मतपत्र दिखाना होता था, विधान परिषद के चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होंगे, जिससे क्रॉसिंग-वोटिंग और निर्दलीय और छोटे दलों के प्रति निष्ठा बदलने की आशंका पैदा होगी।
भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर को फिर से टिकट दिया है, और राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी टिकट दिया है। राज्य की वरिष्ठ भाजपा नेता पंकजा मुंडे सूची में जगह नहीं बना पाईं।
कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है। राकांपा ने विधान परिषद के वर्तमान अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मैदान में उतारा है।
शिवसेना ने आदिवासी बहुल नंदुरबार जिले से पार्टी के पदाधिकारी सचिन अहीर और अमवश्य पड़वी को उम्मीदवार बनाया है।
महाराष्ट्र विधानपरिषद के जो दस सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनमें रामराजे नाइक निंबालकर, राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, भाजपा के दरेकर, प्रसाद लाड, मराठा नेता विनायक मेटे, सदाभाऊ कोट, सुरजीत सिंह ठाकुर, रवींद्र फाटक और संजय दौंड हैं।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों के विधान परिषद में प्रवेश करने का विश्वास जताया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम उम्मीद कर रहे थे कि परिषद के चुनाव निर्विरोध होंगे, लेकिन इस मोर्चे पर कोई सफलता नहीं मिली। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को वापस लेने से इनकार कर दिया। हमें विश्वास है कि हमारे सभी पांच उम्मीदवार विजयी होंगे।
नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
जेल में बंद राकांपा विधायक नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए 20 जून को एक दिन के लिे जेल से रिहा होने की मांग की।
दोनों विधानसभा सदस्य देशमुख और मलिक 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में अपना वोट नहीं डाल पाए थे क्योंकि एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रिहा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका डाली तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को सुनने से ही इनकार कर दिया था।
अब दोनों विधानपरिषद चुनाव में वोट डालने के लिए 20 जून को एक दिन के लिए जेल से रिहा होने की मांग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में संत तुकाराम को समर्पित मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिन की यात्रा पर महाराष्ट्र जाएंगे। इस दौरान वह पुणे शहर के नजदीक देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित मंदिर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मुंबई में गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री 14 जून को मुंबई समाचार के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होंगे। मुंबई समाचार पिछले 200 वर्षों से निरंतर छप रहा है। पुणे के देहू में प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1.45 बजे जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजभवन में जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज का शुभारंभ करेंगे। एजेंसी