{"_id":"5eb744f05ea72637c24f55e3","slug":"maharashtra-mlc-election-cm-uddhav-thackeray-in-trouble-congress-fielded-its-candidate-for-two-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः सीएम उद्धव ठाकरे मुश्किल में, कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारा अपना उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः सीएम उद्धव ठाकरे मुश्किल में, कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारा अपना उम्मीदवार
Sun, 10 May 2020 05:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 May 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने ट्वीट कर दूसरे उम्मीदवार बीड जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर को मैदान में उतार दिया है। इससे ठाकरे के निर्विरोध चुने जाने के रास्ते में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की ओर से अधिकृत तौर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राठौड़ की उम्मीदवारी ही घोषित की गई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने के लिए सीएम ठाकरे को 27 मई तक प्रदेश के किसी भी एक सदन की सदस्यता हासिल करना संवैधानिक बाध्यता है अन्यथा उन्हें मुख्यमंत्री कुर्सी छोडने की नौबत भी आ सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि नौ सीटों के लिए 21 मई को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए चुनाव होने जा रहा है।