{"_id":"5e160adf8ebc3e87ee3bc3c3","slug":"maharashtra-mixed-results-in-elections-of-six-district-councils","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : छह जिला परिषदों के चुनाव में मिले-जुले नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : छह जिला परिषदों के चुनाव में मिले-जुले नतीजे
Wed, 08 Jan 2020 10:31 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बुधवार को छह जिला परिषदों के चुनावों में मिले-जुले नतीजे आए। धुले में भाजपा और नागपुर में कांग्रेस जीती। जबकि नंदूरबार में भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीटें मिलीं। पालघर, अकोला और वाशिम में त्रिशंकु स्थिति बनी। माना जा रहा है पालघर, नंदूरबार और वाशिम में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिलकर महाविकास आघाड़ी का फार्मूला अपनाएंगी। जबकि अकोला में जिला परिषद में सत्ता की चाबी डॉ. प्रकाश आंबेडकर के भारिप बहुजन महासंघ के पास है।
विज्ञापन
मिले-जुले चुनावी नतीजों में भाजपा को नागपुर में झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में कांग्रेस जिला परिषद में 58 में से 31 सीटें जीतकर बहुमत में आ गई। भाजपा को यहां सत्ता से बेदखल होना पड़ा। गडकरी के पैतृक गांव धापेवाड़ा में भी भाजपा हार गई। नागपुर में शिवसेना को जबर्दस्त नुकसान हुआ। पिछली बार यहां उसकी आठ सीटें थीं, इस बार उसका केवल एक उम्मीदवार विजयी हुआ। धुले जिला परिषद में भाजपा को जीत से राहत मिली। जबकि पालघर में शिवसेना को 57 में से सबसे ज्यादा 18 सीटें मिली। एनसीपी की 15 सीटें आई हैं। दोनों मिलकर जिला परिषद को संचालित करेंगे। भाजपा के यहां 10 उम्मीदवार जीते।
विज्ञापन