फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mira Bhayandar Municipal Corporation poll results BJP bumper victory Shiv Sena jolt

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, शिवसेना को झटका

Mon, 21 Aug 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 21 Aug 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Mira Bhayandar Municipal Corporation poll results BJP bumper victory Shiv Sena jolt
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। राज्य के मीरा-भायंदर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को जहां बंपर जीत मिली है। वहीं शिवसेना को करारा झटका लगा है।  कुल 94 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 61 वार्डों में जीत दर्ज की है।  शिवसेना को 22 सीटों पर ही सफलता मिली है।

विज्ञापन


कांग्रेस को जहां 10 सीटें मिली है वहीं शरद पवार की पार्टी एनसीपी एक भी सीट जीत नहीं पाई। दो सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र पडनवीस ने ट्वीट कर जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ये जीत विकास और विश्वास की है।
बता दें कि मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हुआ था। ये इलाका मुंबई से सटे हुए है। बीजेपी के लिए ये जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि शिवसेना को हराते हुए इस नगर निगम चुनाव जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना सहयोगी हैं और साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन मीरा भायंदर नगर निगम चुनाव में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा। जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed