फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Minor girl raped kidnapped in Mumbai case registered under POSCO

Maharashtra: मुंबई में नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पॉस्को के तहत मामला दर्ज

Fri, 16 Sep 2022 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

पीड़ित लड़की की शिकायत पर पहले कलंबोली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर मामले को जांच के लिए माटुंगा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
Maharashtra: Minor girl raped kidnapped in Mumbai case registered under POSCO
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंबई के वडाला इलाके से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुंबई के वडाला इलाके से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में दुष्कर्म के आरोप में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं 376, 323, और 506 और पॉस्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच सितंबर को पीड़िता अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी और जब पीड़ित लड़की वडाला पहुंची, तो आरोपी बोलेरो गाड़ी लेकर आया और पीड़ित लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाकर पुणे एक्सप्रेस-वे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की की शिकायत पर पहले कलंबोली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर मामले को जांच के लिए माटुंगा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed