{"_id":"64ee15c607ff45a83e0cf203","slug":"maharashtra-minister-vijaykumr-gavit-regrets-remarking-on-aishwarya-rai-eyes-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी करने वाले मंत्री ने जताया खेद, बोले- ऐसा कोई इरादा नहीं था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी करने वाले मंत्री ने जताया खेद, बोले- ऐसा कोई इरादा नहीं था
Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान पर खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया था, बयान में उन्होंने में कहा था कि ऐश्वर्या राय की आंखें मछली खाने की वजह से खूबसूरत हैं। इसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान पर खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अगर उनकी टिप्पणियों से महिलाओं के किसी समूह का अपमान हुआ है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। गावित ने यह भी कहा कि वह स्थानीय बोली में बोल रहे थे, लेकिन समाचार चैनलों ने उनकी टिप्पणियों को अलग रूप में लिया। मैंने अपने जीवनकाल में महिलाओं के खिलाफ कभी भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा था कि जो लोग रोजाना मछली खाते हैं उनकी स्किन चिकनी हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। अगर कोई आपको देखेगा तो वह आपकी तरफ अट्रैक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
आगे ऐश्वर्या राय के बारे में बोले कि पहले वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली खाती थीं, क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं, आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी। मंत्री ने आगे कहा कि मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी स्किन चिकनी बनती है। दरअसल, वह मछली खाने के फायदे बता रहे थे।
बता दें कि आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित धुले नंदुरबार जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मछुआरों को संबोधित करते हुए मछली पकड़ने और खाने के फायदे बताते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मिसाल दे डाली।