फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister VijaykumR Gavit regrets remarking on Aishwarya Rai eyes

Maharashtra: ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी करने वाले मंत्री ने जताया खेद, बोले- ऐसा कोई इरादा नहीं था

Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया था,  लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान पर खेद व्यक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra minister VijaykumR Gavit regrets remarking on Aishwarya Rai eyes
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया था, बयान में उन्होंने में कहा था कि ऐश्वर्या राय की आंखें मछली खाने की वजह से खूबसूरत हैं। इसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान पर खेद व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अगर उनकी टिप्पणियों से महिलाओं के किसी समूह का अपमान हुआ है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। गावित ने यह भी कहा कि वह स्थानीय बोली में बोल रहे थे, लेकिन समाचार चैनलों ने उनकी टिप्पणियों को अलग रूप में लिया। मैंने अपने जीवनकाल में महिलाओं के खिलाफ कभी भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा था कि जो लोग रोजाना मछली खाते हैं उनकी स्किन चिकनी हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। अगर कोई आपको देखेगा तो वह आपकी तरफ अट्रैक्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐश्वर्या राय के बारे में बोले कि पहले वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली खाती थीं, क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं, आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी। मंत्री ने आगे कहा कि मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी स्किन चिकनी बनती है। दरअसल, वह मछली खाने के फायदे बता रहे थे।


बता दें कि आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित धुले नंदुरबार जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मछुआरों को संबोधित करते हुए मछली पकड़ने और खाने के फायदे बताते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मिसाल दे डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed