फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister nitesh rane requests ban burqa exam centers cheating

Maharashtra: मंत्री नितेश राणे ने दादा भूसे को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्रों में बुर्के पर बैन लगाने की मांग

Wed, 29 Jan 2025 05:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jan 2025 05:54 PM IST
सार

Maharashtra:  महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री से 10वीं और 12वीं परीक्षा केंद्रों में बुर्का पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे नकल की संभावना बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
maharashtra minister nitesh rane requests ban burqa exam centers cheating
नितेश राणे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री दादा भूसे को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बुर्का पहनकर आने वाली छात्राओं को प्रवेश न दिया जाए, क्योंकि उन्हें चिंता है कि इससे नकल की घटनाएं हो सकती हैं। राणे ने कहा, 'हमारी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो नियम हिंदू छात्रों पर लागू होते हैं, वहीं नियम मुसलमान छात्रों पर भी लागू होने चाहिए। जो लोग बुर्का या हिजाब पहनना चाहते हैं, वे इसे अपने घरों में पहन सकते हैं। लेकिन परीक्षा केंद्रों पर उन्हें अन्य छात्रों की तरह परीक्षा देनी चाहिए।' 

विज्ञापन


राणे ने कहा, 'बुर्का पहनने वाली छात्राओं से नकल की घटनाएं हो चुकी हैं। यह सब महाराष्ट्र में नहीं होना चाहिए। इसलिए मैंने संबंधित मंत्री को पत्र लिखा है।'
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में राणे ने कहा कि परक्षी केंद्र में बुर्का पहनने से नकल और सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा, बुर्का पहनने वाली छात्राओं की जांच करने के लिए महिला पुलिस या महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना चाहिए। ये परीक्षाएं छात्राओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें पारदर्शी तरीके से बिना किसी नकल या धोखाधड़ी के आयोजित किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राणे ने आगे कहा, अगर परीक्षा के दौरान छात्राओं को बुर्का पहनने की अनुमति दी जाती है, तो यह पता लगाना मुश्किल होगा कि क्या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य तरीके से नकल की जा रही है। अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इससे सामाजिक और कानून-व्यवस्था की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो कई छात्रों को प्रभावित कर सकती हैं। 


कंकेवली के विधायक राणे ने कहा कि यह परीक्षा छात्रों के लिए बेहत महत्वपूर्ण है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने अभी तक उनकी मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। महाराष्ट्र में हाईस्कूल की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed