{"_id":"63a8c084f4d44e348c2eabf4","slug":"maharashtra-minister-claims-tunisha-sharma-death-a-matter-of-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा
Mon, 26 Dec 2022 02:58 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नासिक
पीटीआई, नासिक
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:58 AM IST
सार
एकनाथ शिंदे सरकार लव जिहाद के खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है। मंत्री गिरीश महाजन कहा कि हम देख रहे हैं कि इस तरह के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उनको को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है और राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लव जिहाद के खिलाफ आएगा सख्त कानून
साथ ही, इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार लव जिहाद के खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस तरह के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने कहा कि अभी तक इस मामले में ब्लैकमेलिंग या लव जिहाद जैसा कोई एंगल सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। इससे पहले रविवार को पुलिस ने कहा कि तुनिशा ने आत्मघाती कदम अपने प्रेमी और सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान के साथ ब्रेकअप के बाद उठाया है। वहीं पुलिस ने शीजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम में सामने कैसे हुई मौत
शीजान खान को पुलिस अधिकारी रविवार को वालीव पुलिस स्टेशन से वसई कोर्ट ले गए थे। अदालत में, शीजान के वकील शरद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, शीजान खान को अदालत में पेश किया गया था। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं। वालीव पुलिस ने रविवार को कहा कि मृतक अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी' बताया गया है। जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में ये सामने आया है कि फांसी लगाने की वजह से तुनिषा की मौत हुई है।
इस बीच, पुलिस ने तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब तक 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में एक अभिनेत्री के रूप में काम करती थीं। तुनिषा और शीजान खान का अफेयर था। 15 दिन पहले उनका ब्रेक-अप हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली।
चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा शीजान
एसीपी ने आगे कहा कि तुनिशा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी शीजान को गिरफ्तार किया गया है और बाद में अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मौत का कारण फांसी बताया गया है कि उसने एक पट्टी से फांसी लगा ली। तुनिषा के शव को रविवार देर रात करीब 1.30 बजे जेजे अस्पताल नायगांव लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मुंबई के मीरा रोड इलाके में किया जाएगा।