फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mh government directs police to take strict action against netizens creating deepfake content

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार के पुलिस को निर्देश, डीपफेक कंटेंट बनाने वाले नेटिजन्स पर करें सख्त कार्रवाई

Fri, 03 May 2024 05:19 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 03 May 2024 05:19 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने डीपफेक क्रिएटर्स की ओर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वो डीपफेक क्रिएटर्स पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जो कि चुनावी मौसम के बीच चिंता का कारण बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Mh government directs police to take strict action against netizens creating deepfake content
डीपफेक संकेतात्मक फोटो - फोटो : freepic

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने डीपफेक क्रिएटर्स की ओर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वो डीपफेक क्रिएटर्स पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, जो कि चुनावी मौसम के बीच चिंता का कारण बनी हुई है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर कई सारी डीपफेक और छेड़छाड़ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। चुनाव के दौरान इनमें वृद्धि हुई है। इसलिए शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि डीपफेक सामग्री गलतफहमी पैदा करती है, जो कि हानिकारक भी है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए। ताकि सुगम तरीके से पारदर्शी होकर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने ऐसी सामग्री बनाने और प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डीपफेक शेयर करने के आरोप में युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल और 16 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिस वीडियों में भाजपा नेता एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण अधिकारों को कम करने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस ने एक डीपफेक वीडियो अपलोड करने पर एक्स के एक उपयोगकर्ता पर मुकदमा दर्ज किया था। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील कर रहे थे।


क्या है डीपफेक वीडियो ?
डीपफेक एक व्यक्ति का वीडियो है जिसमें उनकी शक्ल को किसी दूसरे की शक्ल से बदल दिया जाता है। ये सब कुछ "मशीन लर्निंग (एमएल) या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)" का उपयोग करके किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed