फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Road Accident News: many people died and injured after vehicle overturned near kingaon village in jalgaon district last night

महाराष्ट्र: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की मौत, पीएम ने की दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Mon, 15 Feb 2021 03:08 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 15 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Road Accident News: many people died and injured after vehicle overturned near kingaon village in jalgaon district last night
महाराष्ट्र सड़क हादसा: ट्रक दुर्घटना (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका के किंगाओ गांव में एक भीषण हादसा हो गया है। रविवार रात को यहां एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे। घटना पर राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। वहीं मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी मृतक अभोदा, करहला और रावेर के जिले के मजदूर थे। किंगाओ गांव में मंदिर के पास आधी रात को उनका पपीते से लदा ट्रक पलट गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। घायल मजदूरों को गंभीर चोट आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पपीते से भरा ट्रक धुले से रावेल की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में मौजूद सभी 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुरुआती जांच में लग रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



मृतकों की पहचान, हुसैन मुस्लिम मनियार (30), सरफराज ताडवी (32), दिगंबर सपकले (55), नरेन्द्र वाघ (25), दिलदार ताडवी (20), अशोक वाघ (40), दुर्गाबाई अदकमोल (20), गणेश मोरे (5), सागर वाघ (3), शारदा रमेश मोरे (15), संगीता अशोक वाघ (35), यमुनाबाई इंगल (45), कमलाबाई मोरे (45), सबनूर ताडवी (53) और संदीप भालेराव (25) के तौर पर हुई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, 'महाराष्ट्र के जलगांव के पास मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को ले जा रहे एक ट्रक के पलटने की घटना से बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं।' 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 'दिल दहला देने' वाले एक ट्रक हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी ठाकरे सरकार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जलगांव दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed