फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Man transporting cattle lynched by gau rakshaks

Maharashtra: मवेशी ले जा रहे मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, खाई में मिली लाश; छह हिरासत में

Wed, 14 Jun 2023 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस ने अब तक छह गोरक्षकों को हिरासत में लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी व्यक्ति दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े थे।
 

विज्ञापन
Maharashtra: Man transporting cattle lynched by gau rakshaks
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मवेशियों को ले जा रहे 23 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से गो रक्षकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अपराध 10 जून को तब सामने आया जब लुकमान अंसारी का शव घाटनदेवी में एक खाई से बरामद किया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अब तक छह गोरक्षकों को हिरासत में लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी व्यक्ति दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े थे।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि अंसारी अपने दो सहयोगियों के साथ 8 जून को अपने टेंपो पर मवेशियों को ले जा रहा था। ठाणे जिले के साहापुर के विहिगांव में लगभग 10-15 कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद चार गायों को बचाया। बाद में घटानदेवी की ओर टेंपो ले गए। सुनसान जगह पर टेंपो को रोक लिया और तीनों के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि अंसारी का साथी भागने में सफल रहा, लेकिन अंसारी आरोपियों की दबोच में आ गया। वहीं, आरोपियों का कहना है कि अंसारी की मौत खाई में गिरने से हुई थी। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

 

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक सहित दो मामले दर्ज किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed