{"_id":"6207e2f3cef7013a635fa04b","slug":"maharashtra-man-thrown-newborn-son-born-out-of-illicit-relationship-in-a-valley-held-with-3-relatives-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अवैध संबंध से जन्मे नवजात बेटे को शख्स ने घाटी में फेंका, तीन संबंधियों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अवैध संबंध से जन्मे नवजात बेटे को शख्स ने घाटी में फेंका, तीन संबंधियों समेत गिरफ्तार
Sat, 12 Feb 2022 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:10 PM IST
सार
पुणे में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति और उसके तीन संबंधियों को अवैध संबंध से पैदा हुए नवजात बेटे को एक घाटी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति और उसके तीन संबंधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध से पैदा हुए अपने नवजात बेटे को ताम्हिनी घाट घाटी में फेंक दिया था। पुलिस नवजात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
यह नवजात एक 27 वर्षीय महिला का बेटा था जो उसके दिवंगत पति के रिश्ते के भाई के साथ संबंध से पैदा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स ने नवजात को उसकी मां से छीन कर शुक्रवार को घाटी में फेंक दिया था और महिला को उनकी कार मे बंद कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।