{"_id":"6002af65a04af65c0a1ec441","slug":"maharashtra-man-kills-girlfriend-hides-her-body-in-walls-of-flat-arrested-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल तक रिश्ते में रहा जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो कर दी हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच साल तक रिश्ते में रहा जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो कर दी हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया
Sat, 16 Jan 2021 02:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार गया किया है। पालघर जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति पांच साल से अधिक समय तक एक महिला के साथ रिलेशनशिप में रहा। लेकिन जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा, तो कथित तौर महिला की हत्या कर के शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे। 32 वर्षीय महिला शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, इस लिए आरोपी ने कथित तौर पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या करने के बाद महिला के शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्तूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ। विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्तूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी। महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है। महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पालघर पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन आखिरकार पुलिस के पास पहुंचे क्योंकि वह कभी नहीं लौटी। हत्या और अन्य आरोपों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।