{"_id":"5fe8738d5572f0248f431506","slug":"maharashtra-man-killed-by-6-on-suspicion-of-being-mobile-phone-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मोबाइल चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मोबाइल चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार
Sun, 27 Dec 2020 05:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 25 दिसंबर को मोबाइल चोर होने के शक में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
A 30-year-old man was beaten to death by locals after he was caught stealing mobile phone in Santacruze area of Mumbai, Maharashtra on December 25. Six people have been booked in this matter: Santacruz Police
— ANI (@ANI) December 27, 2020विज्ञापन
सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शहजाद खान के रूप में हुई है। शहजाद खान शुक्रवार तड़के एक बगीचे में घुसा था। इस दौरान वहां रहने वाले छह लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने शहजाद खान को खंभे से बांधकर रस्सियों और डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक राहगीर उसे एक ऑटोरिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।