{"_id":"5eda516de0160d6e5f2d02d7","slug":"maharashtra-man-jumps-into-tiger-enclosure-at-aurangabad-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में घुसा व्यक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में घुसा व्यक्ति
Fri, 05 Jun 2020 07:48 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति एक चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में कूद गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निकाय अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति सिद्धार्थ चिड़ियाघर के पीछे स्थित दीवार से कूद गया और बाघ के पिंजरे के भीतर जाने में सफल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि किसी ने उसे दीवार पर चढ़ते नहीं देखा। उन्होंने कहा कि हमने मंगलवार की सुबह उसे पिंजरे में देखा, जिसके बाद चिड़ियाघर के सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। क्रांति चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन