{"_id":"637f3a09d84c6838205cf63c","slug":"maharashtra-man-celebrated-his-birthday-in-crematorium-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: श्मशान में मनाया बर्थ-डे, 100 से ज्यादा लोग पहुंचे, कटा केक और हुई बिरयानी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: श्मशान में मनाया बर्थ-डे, 100 से ज्यादा लोग पहुंचे, कटा केक और हुई बिरयानी पार्टी
Thu, 24 Nov 2022 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:03 PM IST
सार
गौतम रतन मोरे ने कहा, वह लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों व ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर श्मशाम में पार्टी दी। पार्टी में पहुंचने वाले लोगों को बाकायदा बिरयानी और केक परोसा गया। श्मशाम में बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए 100 से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला ठाणे के कल्याण शहर का है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय गौतम रतन मोरे ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का अजीबोगरीब आयोजन किया। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन पर 40 से अधिक महिलाओं व बच्चों समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
अंधविश्वास के खिलाफ किया ऐसा आयोजन
मोरे ने बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल व नरेंद्र दाभोलकर से मिली। दोनों ने काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। मोरे ने कहा, वह भी लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों व ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने यह पार्टी मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन