फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra man arrest after stole gold plate from jain temple crime petrol

महाराष्ट्रः पुजारी बनकर जैन मंदिर से चुराया सोना, क्राइम पेट्रोल देखकर आया आइडिया

Mon, 30 Jan 2023 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज  खंगाली, जिसके बाद आरोपी का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मलाड वेस्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
maharashtra man arrest after stole gold plate from jain temple crime petrol
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने पुजारी बनकर जैन मंदिर से 160 ग्राम सोने की गोल्ड प्लेट चुराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को वेस्ट मलाड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भारत सुखराज दोषी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसने चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस के आगे उसकी एक ना चली। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, आरोपी भारत सुखराज दोषी पुजारी के भेष में बीती 23 जनवरी को जैन मंदिर में घुसा और वहां से 160 ग्राम की गोल्ड प्लेट चुरा ली और फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज  खंगाली, जिसके बाद आरोपी का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मलाड वेस्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से गोल्ड प्लेट रिकवर कर ली है। 
विज्ञापन


दिनोशी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी कावडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने क्राइम पेट्रोल देखकर चोरी की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed