{"_id":"62200dc07fbbe967b10bd42c","slug":"maharashtra-madhya-pradesh-odisha-most-affected-by-weather-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather updates: 2021 में मौसम की सबसे अधिक मार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा ने झेली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather updates: 2021 में मौसम की सबसे अधिक मार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा ने झेली
Thu, 03 Mar 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:07 AM IST
सार
ओडिशा में करीब 250 मौतें हुईं, जिनमें अधिकतर बिजली गिरने और तूफान से हुईं। इसके अलावा खराब मौसम से सबसे ज्यादा जिले मध्य प्रदेश में प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बारिश....
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बुधवार को बताया कि 2019 में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने खराब मौसम की सबसे अधिक मार झेली है। भारी बारिश और बाढ़ के हादसों से देशभर में 750 से अधिक लोगों की मौत हुई। सबसे अधिक 350 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। दूसरे नंबर पर ओडिशा व तीसरे पर मध्य प्रदेश रहा।
विज्ञापन
विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के दो दिवसीय सम्मेलन अनिल अग्रवाल डायलॉग 2022 को संबोधित करते हुए मोहापात्रा ने बताया कि ओडिशा में करीब 250 मौतें हुईं, जिनमें अधिकतर बिजली गिरने और तूफान से हुईं। इसके अलावा खराब मौसम से सबसे ज्यादा जिले मध्य प्रदेश में प्रभावित हुए।
विज्ञापन
2019 सात सबसे गर्म वर्षों में एक था। वहीं इस दौरान जलवायु परिवर्तन से होने वाली आपदाओं के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर रहा। जलवायु परिवर्तन से होने वाली मौतों में इस वर्ष सबसे अधिक बिजली और गरज के साथ बारिश के कारण हुईं।
विज्ञापन