फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra logs marginal dip in COVID19 cases at 46406 36 die active tally tops 2.5 lakh

महाराष्ट्र: कोविड-19 के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज, 46406 नए केस, 36 की मौत

Fri, 14 Jan 2022 04:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jan 2022 04:27 AM IST
सार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में बृहस्पतिवार को ओमिक्रॉन का कोई नया मामला सामने नहीं आया। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 1,367 है। संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 70,81,067 हो गई है।

विज्ञापन
Maharashtra logs marginal dip in COVID19 cases at 46406 36 die active tally tops 2.5 lakh
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को 46,406 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में 317 कम हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 36 और लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन का कोई नया मामला नहीं आया सामने
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में ओमिक्रॉन का कोई नया मामला सामने नहीं आया। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 1,367 है। संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 70,81,067 हो गई। मृतकों की तादाद 1,41,737 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुधवार को राज्य में संक्रमण के 46,723 मामले सामने आए थे और 32 रोगियों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बीते 24 घंटे में 34,658 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 66,83,769 हो गई है। राज्य में अब 2,51,828 सक्रिय मामले हैं, जबकि कोरोना वायरस रिकवरी दर 94.39 प्रतिशत है। वर्तमान में, 17,95,631 लोग होम क्वारंटीन में और अन्य 9,124 संस्थागत क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 216970 नमूनों का परीक्षण किया गया
विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 2,16,970 कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद अब तक परीक्षणों की संख्या 7,13,59,539 हो गई है। आठ प्रशासनिक सर्किलों में से, मुंबई सर्कल में 26,537, पुणे (10,865), नागपुर (2,805), कोल्हापुर (1,185), लातूर (965), अकोला (608) और औरंगाबाद (655) में मामले दर्ज किए गए।

सबसे ज्यादा मौत पुणे सर्कल में
बृहस्पतिवार को 36 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। जिसमें से पुणे सर्कल में 22, इसके बाद मुंबई में 11, नासिक में दो और नागपुर में एक मौतें शामिल हैं। अकोला, लातूर, औरंगाबाद, कोल्हापुर क्षेत्रों में किसी भी ताजा मौत की सूचना नहीं है। एक प्रशासनिक सर्कल कई जिलों का एक समूह होता है।

वहीं, मुंबई में संक्रमण के 13,702 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 9,69,989 हो गई। इसके अलावा छह रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,426 तक पहुंच गई है।

कोवाक्सिन के अतिरिक्त स्टॉक की मांग
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक आभासी बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद टोपे ने कहा कि राज्य ने पहले से बीमारी से पीड़ित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को एहतियाती या बूस्टर खुराक प्रदान करने के लिए कोवाक्सिन के अतिरिक्त स्टॉक की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि राज्य ने कोवाक्सिन की 40 लाख खुराक मांगी है। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने एहतियाती खुराक देने के लिए कोविशील्ड की 50 लाख खुराक भी मांगी है। टोपे ने कहा कि जिला अधिकारियों ने बताया था कि बूस्टर खुराक के लिए कोवाक्सिन की कमी है। केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवाक्सिन टीका ही एकमात्र ऐसा टीका है जिसे 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को दिया जाना है।



बृहस्पतिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं:- कुल मामले 70,81,067; नए मामले 46,406; मरने वालों की कुल संख्या 1,41,737; सक्रिय मामले 2,51,828; कुल परीक्षण 7,13,59,539।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed