फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra live updates Shiv Sena trying to form govt with NCP Congress, BJP is in watch mode

बालासाहेब के कमरे में 50-50 पर हुई बात, अब झूठ बोल रही भाजपा: संजय राउत

Thu, 14 Nov 2019 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 Nov 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra live updates Shiv Sena trying to form govt with NCP Congress, BJP is in watch mode
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। कोई भी पार्टी राज्य में अब तक सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। शिवसेना जहां अपने नेता के हाथों में राज्य की कमान देना चाहती है। वहीं कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सरकार गठन को लेकर रुख साफ नहीं है। ऐसे में राज्यपाल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जिसे कि मंजूर कर लिया गया है। इसी बीच शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि हारना और डरना मना है।

विज्ञापन

बालासाहेब की कसम भाजपा ने किया था 50-50 का वादा

शिवसेना के वरिष्ठ नेता राउत ने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि बाला साहेब ठाकरे के कमरे में भाजपा ने 50-50 का वादा किया था लेकिन वह अब झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच बालासाहेब के कमरे में बात हुई थी। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद थे। हम बाला साहेब की कसम खाते हैं, झूठ नहीं बोलेंगे। हम झूठ का सहारा लेकर कोई बात नहीं करेंगे। भाजपा ने 50-50 का वादा किया था और अब झूठ बोल रही है।
विज्ञापन

हारना और डरना मना है

राउत ने ट्वीट कर कहा, 'अब हारना और डरना मना है। हार हो जाती है जब मान लिया जाता है। जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।' उनका यह भी कहना है कि शिवसेना का ही नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed