देर रात फडणवीस से अजीत पवार ने की मुलाकात, सीएम कार्यालय ने कहा- किसानों के मुद्दे पर हुई बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शनिवार को हुए राजनीतिक उलटफेर पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य, फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया है। अब सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के आदेश पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसके बावजूद मुंबई में सियासी हलचल पल-पल बदल रही हैं। इसी बीच एनसीपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को अजित पवार के घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की। वहीं एनसीपी के सभी बागी विधायक पार्टी में वापस लौटने लगे हैं। हालांकि भाजपा का दावा है कि उसके पास पूर्ण बहुमत है और वह सदन में इसे साबित कर सकती है। अबतक के अपडेट...
डिप्टी सीएम अजित पवार ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात
दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में रविवार को पूरा दिन बिताने वाले राकांपा नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बंद कमरे में मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और गिरीश महाजन भी शामिल थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने देर रात किये ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आज मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त मदद के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस मुद्दे पर मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ भी चर्चा की जाएगी।
भाजपा और एनसीपी के कार्यकर्ता भिड़े
महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक के बीच लातूर में भाजपा और एनसीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Latur: 9 people arrested after a clash allegedly between Bharatiya Janata Party & Nationalist Congress Party workers. Case was registered against 17 people, out of which 9 have been arrested till now. #Maharashtra
— ANI (@ANI) November 24, 2019
तीन विधायकों को दिल्ली ले गई भाजपा
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक का दावा है कि उनके तीन विधायकों को भाजपा विशेष विमान से दिल्ली ले गई है। उन्होंने कहा कि दौलत दारोदा और नितिन पवार ने वीडियो संदेश भेजा है। जबकि नरहरि जिरवाल ने एनसीपी के ट्विटर हैंडल पर संदेश दिया है। नवाब मलिक ने कहा कि इन तीनों को भाजपा चार्टर्ड प्लेन से शनिवार को दिल्ली ले गई है।
शरद पवार के घर पहुंचे संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक के लिए मुंबई स्थित उनके घर पहुंचे हैं। इसी बीच एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने ट्वीट किया, 'मैं पार्टी और पवार साहब के साथ हूं। कृपया अफवाह न फैलाएं।'Nationalist Congress Party (NCP) leader Dhananjay Munde: I am with party, I am with Pawar saheb. Please don’t spread rumours. #Maharashtra (file pic) pic.twitter.com/iyd4uebuFh
— ANI (@ANI) November 24, 2019
युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक ने का बड़ा बयान
महाराष्ट्र में चल रही सियासी बयानबाजी के बीच युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक रवि राणा ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार से मिलने के बाद रवि राणा ने कहा कि, 'मैंने उन्हें बधाई दी है, थोड़ा समय लगा लेकिन राज्य में अब अच्छे सीएम और डिप्टी सीएम हैं। भाजपा के समर्थन में 175 से अधिक विधायक होंगे, शिवसेना में जो कुछ हो रहा है उससे यह और भी अधिक बढ़ जाएगा।' रवि राणा पहले ही भाजपा को पहले ही समर्थन देने का वादा कर चुके हैं।Yuva Swabhiman Party MLA, Ravi Rana who pledged support to BJP earlier, after meeting with Maharashtra Deputy CM: I congratulated him, it took time but state now has good CM & Deputy CM. MLAs will be more than 175, it will increase even more due to what is happening in Shiv Sena. pic.twitter.com/rx0I4riShO
— ANI (@ANI) November 24, 2019
विधायकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में ठहरे हुए अपने विधायकों से मिलने पहुंचे हैं। उनके साथ अन्य नेता अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे।एनसीपी विधायकों को दूसरे होटल में शिफ्ट किया
जासूसी के डर से एनसीपी ने अपने विधायकों को होटल रेनेसां से होटल हृयात में शिफ्ट किया गया है। टीवी चैनलों के मुताबिक होटल रेनेसां में सादी वर्दी में पुलिसवाले मौजूद थे, जिससे एनसीपी विधायक भड़क गए। इस दौरान पुलिसवालों और विधायकों के बीच बहस भी हुई।बच्चा बीमार था, इसलिए नहीं पहुंचा बैठक में : एनसीपी विधायक
अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण में पहुंचे दिलीप बनकर भी लौट आए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा पवार साहब के साथ हूं। मैं उनसे मिला और बताया कि मेरा बच्चा बीमार था। इसलिए मुझे नासिक जाना पड़ा। इसलिए मैं बैठक में समय से नहीं पहुंच पाया। हम एनसीपी का समर्थन कर रहे हैं न कि भाजपा का।भाजपा ने हमारे चार विधायक छिपाए
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भाजपा पर अपने विधायक को छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 50 विधायक अभी हमारे साथ हैं, लेकिन चार विधायकों को भाजपा के लोगों ने कहीं छिपा रखा है। हालांकि हम उनसे संपर्क बनाए हुए हैं, वो जल्दी लौट आएंगे।Nawab Malik, Nationalist Congress Party (NCP): 50 MLAs are with us but not everyone is at the hotel, 4 MLAs who are kept somewhere by BJP people, are in constant touch with us and will definitely come back. #Maharashtra pic.twitter.com/gNbywXXVU6
— ANI (@ANI) November 24, 2019
भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं- शरद पवार
एक तरफ भाजपा बैठक के बाद सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी ट्वीट कर कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबकुछ ठीक-ठाक है। मैं एनसीपी में हूं और एनसीपी में ही रहूंगा। हमारे नेता शरद पवार ही हैं। हम महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे और महाराष्ट्र के कल्याण के लिए काम करेंगे। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन बनाने का सवाल ही नहीं है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। अजीत पवार का बयान गलत और भ्रामक है, जो लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है।हमारी सरकार पांच साल काम करेगी- भाजपा
मुंबई स्थित भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि, इस बैठक में हमने चर्चा की और फ्लोर टेस्ट पास करने की रणनीति तय की। हमने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। हमारी सरकार महाराष्ट्र में पूरे पांच साल काम करेगी। हम आसानी से फ्लोर टेस्ट पास करेंगे। हमें विश्वास है, हम बहुमत साबित करेंगे।शेलार ने कहा कि, आज की बैठक में हमारे सभी विधायक मौजूद थे, जो निर्दलीय विधायक हमारा समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ एक अलग जगह पर बैठक आयोजित किए जाएंगे।
Ashish Shelar, BJP after meeting of party legislators in Mumbai: In this meeting we discussed & decided the strategy to comfortably pass our floor test. We also passed a resolution congratulating Devendra Fadnavis on taking oath as Chief Minister. #Maharashtra pic.twitter.com/BWeNNiqSrw
— ANI (@ANI) November 24, 2019
शिव सेना विधायकों से मिलने पहुंचे उद्धव
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों की बैठक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे के साथ ललित होटल में पहुंचे। यहां शिवसेना के विधायक ठहरे हुए हैं।Mumbai: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray along with Aditya Thackeray, arrives at Lalit Hotel where Shiv Sena MLAs are lodged. #Maharashtra pic.twitter.com/hdha7a87ud
— ANI (@ANI) November 24, 2019
उद्धव बोले एनसीपी के साथ रिश्ता लंबा चलेगा
शिवसेना के सूत्र के मुताबिक, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राकांपा के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि, चिंता नहीं करे, यह रिश्ता लंबा चलेगा, हमारा गठबंधन लंबा चलेगा।Shiv Sena Sources: Party Chief Uddhav Thackeray (file pic) while addressing the NCP MLAs said ,"Do not worry, this relationship will go long, our alliance will go a long way". https://t.co/DWJ58WoDsO pic.twitter.com/xPeD2UouwO
— ANI (@ANI) November 24, 2019
भाजपा दफ्तर में विधायकों की बैठक
भाजपा के सभी विधायक मुंबई स्थित दफ्तर पहुंच रहे हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के अन्य नेता बैठक में पहुंच चुके हैं।Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, BJP State President Chandrakant Patil, and other party leaders at meeting of the legislators of the party. pic.twitter.com/ZDrnq4nCCE
— ANI (@ANI) November 24, 2019
उद्धव की शरद पवार संग बैठक
मुंबई के होटल रेनेसां में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों की बैठक चल रही है। बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद हैं।Mumbai: Meeting of Nationalist Congress Party (NCP) MLAs chaired by party Chief Sharad Pawar, underway at Hotel Renaissance. Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray and Sanjay Raut also present. pic.twitter.com/oehVOUJRyL
— ANI (@ANI) November 24, 2019
होटल पहुंचे लापता विधायक
एनसीपी विधायक माणिकराव कोकाटे रेनेसां होटल पहुंच गए हैं, जहां पार्टी के अन्य विधायक ठहरे हुए हैं। वह उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ राज्यपाल के भवन पहुंचे थे और कल से ही गायब थे। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार होटल में मौजूद हैं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।एनसीपी विधायकों से मिलने होटल जा रहे हैं उद्धव
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एनसीपी विधायकों से मिलने के लिए अपने आवास से रेनेसां होटल के लिए रवाना हो गए हैं।आज ही बहुमत परीक्षण कराना चाहते थे कांग्रेस, एनसीपी और शिवसना
भाजपा के आशीष सेलार ने अदालत के केंद्र सरकार को भेजे नोटिस पर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़ने के बाद एक बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की मांग को अदालत ने स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के सभी वकील अदालत से गुहार लगा रहे थे कि आज बहुमत परीक्षण करवाने की आवश्यकता है। कार्यवाही और आदेश देखने के बाद यह स्थापित हो गया है कि सर्वोच्च न्यायालय उनके निष्कर्षों पर नहीं पहुंचा है। उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है। जब बहुमत परीक्षण होगा तब हम उसे साबित कर देंगे।'फडणवीस सरकार को तत्काल शक्ति परीक्षण का आदेश दिया जाना चाहिए: कांग्रेस
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को मांग की कि देवेंद्र फडणवीस सरकार को तत्काल शक्ति परीक्षण से गुजरने का आदेश दिया जाए। चव्हाण ने उच्चतम न्यायालय के बाहर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि वह तत्काल शक्ति परीक्षण का आदेश देकर इस मामले में हस्तक्षेप करें।
जयंत पाटिल अजित पवार को मनाने उनके घर जाएंगे
एनसीपी के जयंत पाटिल पार्टी के विधायक दल के नेता के तौर पर अजित पवार का स्थान लिए जाने की सूचना राज्यपाल को देने के लिए एक पत्र लेकर राज भवन पहुंचे। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अजीत पवार को मनाने के लिए उनके घर जाएंगे।
अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी
एनसीपी ने एक बार फिर 51 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। पार्टी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल 51 विधायकों के हस्ताक्षर की चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंचे हैं। जिसमें अजीत पवार का भी नाम है। वहीं वहीं अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी है। शरद पवार और सुप्रिया सुले ने अजित पवार के भाई श्रीनिवास से बात की है। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि अजित पवार गलती मान लें तो बेहतर है।
लापता विधायक ने एनसीपी में वापसी के संकेत दिए
एनसीपी ने रविवार को कहा कि लापता चल रहे उनके विधायकों में से एक अनिल पाटिल ने शरद पवार के नेतृत्व में विश्वास जताया है, जो पार्टी में उनकी वापसी का संकेत देता है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी शरद पवार से मुलाकात की।
भाजपा सांसद ने शरद पवार से की मुलाकात
एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटना में भाजपा सांसद संजय काकडे और एनसीपी नेता जयंत पाटिल, छगन भुजबल और बबन शिंदे ने सुबह शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। 15 मिनट तक चली बैठक के बाद, काकडे ने कहा कि वह अपने निजी काम के लिए पवार से मिलने आए थे।
अजित पवार लौटे घर, अपने समर्थकों से मिले
अजित पवार रविवार तड़के मुंबई में चर्चगेट के पास अपने निजी आवास पर लौट आए और बाद में उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने शनिवार का दिन मुंबई में अपने भाई के घर बिताया, जबकि उनके चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की एक बैठक की, जहां एनसीपी के अधिकतर विधायक मौजूद थे। एनसीपी ने रविवार को कहा कि लापता चल रहे उनके विधायकों में से एक अनिल पाटिल ने शरद पवार के नेतृत्व में विश्वास जताया है, जो पार्टी में उनकी वापसी का संकेत देता है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी शरद पवार से मुलाकात की।
हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन है : राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के पास कुल 165 विधायकों का समर्थन हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 30 नवंबर की समय सीमा केवल इसलिए दी गई ताकि दल बदल कराया जा सके।
अजित पवार को हटाया जाना अवैध: भाजपा
भाजपा ने एनसीपी विधायक दल के नेता पद से अजित पवार को हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कदम अवैध है। भाजपा विधायक ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में दायर की गई याचिका में अजित पवार की 30 अक्तूबर की नियुक्ति को चुनौती नहीं दी गई है।
अजित ने पवार साहब की पीठ में घोंपा खंजर
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। यदि भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो ऐसा नहीं होगा। भाजपा और अजित पवार ने गलत कदम उठाया है। 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं। अजित ने अपनी जिंदगी का सबसे गलत काम किया जो इस उम्र में पवार साहब की पीठ में खंजर घोपा है। अजीत पवार ने कल राजभवन में झूठे दस्तावेज दिए और राज्यपाल ने उन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया। यदि आज राज्यपाल हमें बहुमत साबित करने के लिए कहती है तो हम ऐसा कर सकते हैं। एनसीपी के 49 विधायक हमारे साथ हैं।
होटल में शिफ्ट हुए कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायकों को अंधेरी के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में शिफ्ट किया गया है।
शरद पवार के आवास पहुंचे जयंत पाटिल
एनसीपी के विधायक दल के नेता जयंत पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
भाजपा की तरफ से पेश होंगे मुकुल रोहतगी
उच्चतम न्यायालय में आज भाजपा के लिए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पेश होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की संयुक्त याचिका पर आज सुबह 11.30 बजे अदालत में सुनवाई होगी। राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
शरद पवार के आसाव पहुंचे बबन शिंदे
एनसीपी के विधायक बबन शिंदे मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे। वह कल एनसीपी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
एक और विधायक ने दिए आने के संकेत: नवाब मलिक
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा, 'और एक गायब विधायक ने आने के संकेत दिए हैं।'
सुप्रिया सुले ने डाला नया व्हाट्सएप स्टेट्स
शरद पवार की बेटी और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने नया व्हाट्सएप स्टेट्स डाला है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'लोगों की सेवा के लिए नई टीम बनाएंगे। हमारे पास बेस्ट रोल मॉडल है।'
राउत के ट्वीट पर एनसीपी के नवाब कहा- ये इश्क नहीं आसां...
शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज कसते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा इसे 'एक्सीडेंटल शपथग्रहण !' बताया। राउत को इस ट्वीट के बाद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि 'ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे , इक आग का दरिया है और डूब के जाना है । जिगर।'
राष्ट्रपति भवन पहुंचे कोश्यारी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्यपालों के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।
दिग्विजय का ट्वीट- शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हल हो गई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि महाराष्ट्र के उलटफेर की वजह से शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हल हो गई है। सुप्रिया सुले को बधाई। ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री दो आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। अजीत पवार का एनसीपी छोड़ भाजपा का पल्ला पकड़ने का कारण समझे? अमित शाह /मोदी के सबसे ताकतवर हथियार प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी हैं। भाजपा पारस पत्थर है उसके छूने से भ्रष्ट भी ईमानदार हो जाता है।'
एनसीपी विधायक लापता
सियासी उलटफेर के बीच शनिवार को शाहपुर से एनसीपी विधायक दौलत दरोड़ा की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज हुई है। दौलत दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में सुबह हुई देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की शपथ ग्रहण में पहुंचे थे। उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं है।
अजित पवार के साथ सिर्फ तीन विधायक
एनसीपी के जिन विधायकों ने अजित पवार को समर्थन दिया था उनमें तीन ही विधायक बचे हुए हैं। अजित पवार के साथ जो विधायक अभी हैं, उनमें दौलत दरोडा, नितिन पवार और अनिल पाटिल का नाम शामिल है।