फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra live updates Congress NCP will hold joint press conference, Shiv Sena says we are bad

महाराष्ट्र: कांग्रेस हुई तैयार, शिवसेना को समर्थन देकर एनसीपी के साथ बनाएगी सरकार

Thu, 21 Nov 2019 11:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 21 Nov 2019 11:31 PM IST
सार

  • सीडब्ल्यूसी ने दी महाराष्ट में शिवसेना को समर्थन और सरकार को हरी झंडी 
  • कांग्रेस की बैठक के बाद एक बार फिर शरद पवार के घर पहुंचे कांग्रेस नेता 
  • शुक्रवार को महाराष्ट्र में तीन दलों के विधायकों की बैठक 

विज्ञापन
Maharashtra live updates Congress NCP will hold joint press conference, Shiv Sena says we are bad
उद्धव ठाकरे-शरद पवार-सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन और गठबंधन सरकार में शामिल होने को लेकर कांग्रेस की सर्वाच्च इकाई कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी)ने राज्य इकाई को हरी झंडी दिखा दी है। शिवसेना, एनसीपी के साथ कांग्रेस भी सरकार का हिस्सा होगी। सीडब्ल्यूसी के फैसले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक बार फिर एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर जुटे और आगे की रणनीति तय की। शुक्रवार को मुंबई में तीनों दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को तीनों दलों की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल को समर्थन की साझा चिट्ठी सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 

थोरात हो सकते हैं डिप्टी सीएम 

महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री और कांग्रेस-एनसीपी के एक-एक उपमुख्यमंत्रियों की चर्चा के बीच खबर है कि कांग्रेस की तरफ से बालासाहेब थोरात इस कुर्सी के दावेदार होंगे। आपसी झगड़ों और शीर्ष नेतृत्व के अभाव में थोरात ने चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाली थी और पार्टी को 44 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस की राज्य में खस्ता हालत को देखते हुए इसे बहुत अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। इसका श्रेय पार्टी ने थोरात के खाते में दर्ज किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है, यही वजह है कि महाराष्ट्र में तीन दलों की सरकार में थोरात कांग्रेस की तरफ से उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। 

विज्ञापन


एनसीपी-कांग्रेस में बनी सहमति 

एनसीपी-कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि दोनों दलों ने सभी मुद्दों पर चर्चा पूरी कर ली है। सभी मुद्दों पर हमारी सहमति है। कल हम मुंबई में अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद इसी दिन शिवसेना के साथ चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शरद पवार के आवास पर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक। 
 

पवार ने बढ़ाया सस्पेंस 

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि इस दिशा में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को 30-30 महीनों का करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं जब सरकार बनाने को लेकर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है।'

शिवसेना विधायक का विवादित बयान
शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने विवादित बयान दिया है। पार्टी में फूट के सवाल पर कहा कि कोई भी अगर शिवसेना के विधायक को फोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उनका सिर फोड़ देंगे। उसके साथ उसका पैर भी तोड़ देंगे, लेकिन दावे का इंतजाम भी शिवसेना करेगी। उनके लिए एंबुलेंस भी तैयार रहेगी।

शरद पवार के घर पहुंचे अहमद पटेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल शरद पवार के घर पहुंचे हैं। इससे पहले शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए एनसीपी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल को पार्टियों के बीच आधे-आधे समय के लिए बांटा जाएगा और पार्टी इस पद पर ढ़ाई साल तक रहेगी। पार्टी के नेता अजीत पवार, नवाब मलिक, एनसीपी अध्यक्षव जयंत पाटिल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल इस बैठक में मौजूद थे।

एनसीपी ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर दावा
एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोका है। सांसद सुनील तटकरे का कहान है कि शिवसेना के पास सिर्फ दो विधायक ज्यादा हैं। इसलिए राज्य में ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री होना चाहिए। 

शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस राजी
कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर गुरुवार को आम तौर पर सहमति प्रदान कर दी और शुक्रवार तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बारे में जानकारी दी गई है और शुक्रवार तक कोई फैसला होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है।

बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, 'कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने आज चर्चा की और निर्णय लिया कि आगे क्या कदम उठाने की जरूरत है। हम अब बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कदम उठाएंगे।' 

निरुपम ने शिवसेना से हाथ मिलाने पर कांग्रेस को आगाह किया
वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी गलती होगी क्योंकि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को दफन करने के समान होगा। पूर्व सांसद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को आगाह किया कि वह इस संबंध में दबाव में नहीं आएं। अपने विचार के समर्थन में निरुपम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में बसपा से हाथ मिलाने की गलती की थी लेकिन वहां पार्टी ने इस तरीके से अपना जमीनी आधार खोया जिसे वह अब तक नहीं पा सकी है।

सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करें: राउत

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर बुधवार की बैठक हुई, जो अच्छी रही। आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं शरद पवार से मुलाकात करूंगा, तीनों पार्टियां महाराष्ट्र के हित में सरकार बनाएंगी। राउत ने दावा किया कि एक दिसंबर से पहले मुख्यमंत्री तय हो जाएगा और नई सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पावर शेयरिंग के बारे में तीनों पार्टियां एक साथ चर्चा करेंगी। मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा, हमारी इच्छा है कि राज्य में सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करें।

राज्य में किसी भी क्षण सरकार

वहीं शिवसेना ने सामना में कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। किसी भी क्षण राज्य में सरकार बनाई जा सकती है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ये तीनों दल एक साथ मिलकर स्थिर व मजबूत सरकार देंगे, ऐसा विश्वास कांग्रेस एनसीपी आघाड़ी के नेताओं ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार परिषद में जताया। सरकार बनाने को लेकर आवश्यक मुद्दों पर आगामी दो-तीन दिन तक चर्चा जारी रहेगी, ऐसी जानकारी कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण व राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने संयुक्त पत्रकार परिषद में दी।


 

हम बुरे ही ठीक हैं

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बुरे ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा, 'हम बुरे ही ठीक हैं। जब अच्छे थे तब कौन सा मेडल मिल गया था।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed