फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Liquor sale deposited 3842.32 crore rupees in government treasury during lockdown

महाराष्ट्रः लॉकडाउन में शराब के शौकीनों ने सरकार का खजाना, सरकारी तिजोरी में जमा हुए 3842.32 करोड़ रुपये

Wed, 23 Sep 2020 12:47 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Sep 2020 12:47 PM IST
सार

आबकारी विभाग के अनुसार पिछले पांच महीने में देशी शराब की 9.40 करोड़ लीटर, विदेशी शराब 5.88 करोड़ लीटर, बियर 5.23 करोड़ लीटर व वाइन 17.62 लाख लीटर बिकी है...

विज्ञापन
Maharashtra: Liquor sale deposited 3842.32 crore rupees in government treasury during lockdown
Liquor Shop in mumbai - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना संकट से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र सरकार की शराब की विक्री से रिकार्ड कमाई हुई है। कोरोना संकट ने सरकार की तिजोरी पर विपरीत असर डाला है लेकिन लॉकडाउन के दौरान हुई शराब की बिक्री से सरकार की तिजोरी में 3842.32 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इससे सरकार के राजस्व में काफी इजाफा हुआ है। राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त कांतीलाल उमप ने बताया कि कोरोना संकट के कारण शारब की दुकानें बंद थी।

विज्ञापन


लेकिन 3 मई 2020 से शराब बिक्री की अनुमति प्रदान कर दी गई थी। उसके बाद 15 मई से होम डिलीवरी की अनुमति दी गई। धीरे-धीरे शराब की दुकानों को भी खोल दिया गया। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने साल 2020-21 में 19 हजार 225 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। अप्रैल से अगस्त के बीच यानी पांच महीनों में उत्पाद शुल्क विभाग को शराब की विक्री से 3842.32 करोड़ रुपये मिले हैं। जो कि पिछले साल की तुलना में 37 फीसदी कम है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अनुसार पिछले पांच महीने में देशी शराब की 9.40 करोड़ लीटर, विदेशी शराब 5.88 करोड़ लीटर, बियर 5.23 करोड़ लीटर व वाइन 17.62 लाख लीटर बिकी है। हालांकि यह आकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है। गत वर्ष की तुलना में इस बार देशी शराब में 38 फीसदी, विदेशी शराब 33 फीसदी, बीयर में 63 फीसदी व वाइन में 39 फीसदी की कमी आई है। गौरतलब है कि कोरोना प्रकोप के चलते उद्योग धंधे पूरी तरह से बंद थे। सरकार की तिजोरी खाली पड़ी थी।                

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख लोगों ने मांगा शराब पीने का लाइसेंस

राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अनुसार 01 अप्रैल से 18 सितंबर 2020 के बीच शराब के सेवन के लाइसेंस के लिए 1,56,085 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसमें से 1,50,955 आवेदनों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन को लेकर 01 अप्रैल से 21 सितंबर 2020 के बीच 18587 मामले दर्ज किए गए। जबकि 10 हजार 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच 1718 वाहन व 42.76 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई। गौरतलब है कि कोरोना प्रकोप के चलते उद्योग धंधे पूरी तरह से बंद थे। सरकार की तिजोरी खाली पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed