{"_id":"5eb039b98ebc3e907d082726","slug":"maharashtra-leopard-spotted-in-minister-amit-deshmukh-s-village-searching-for-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मंत्री अमित देशमुख के गांव में नजर आए तेंदुए, ड्रोन से हो रही तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मंत्री अमित देशमुख के गांव में नजर आए तेंदुए, ड्रोन से हो रही तलाश
Mon, 04 May 2020 09:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
अमित देशमुख
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के लातूर में पिछले दो दिनों में दो तेंदुए नजर आए हैं। बता दें कि ये तेंदुए महाराष्ट्र के लातूर में मंत्री अमित देशमुख के गांव में नजर आए हैं। अमित देशमुख के फार्म पर भी तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए हैं। इस बात की जानकारी वन अधिकारियों ने सोमवार दी।
विज्ञापन
इस घटना को देखते हुए राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री देशमुख ने एक बयान में लोगों से अपने घरों में ही रहने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकारियों को नियमों के अनुसार इन तेंदुओं को पकड़ने और उन्हें जंगलों में वापस छोड़ने का काम करने देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले लातूर-नीलगगा रोड पर रविवार सुबह दो तेंदुए देखे गए थे। उस समय ये तेंदुए बभलगांव चले गए और मंत्री अमित देशमुख के फार्म पर उनके पैरों के निशान नजर आए। वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों का 20 सदस्यीय दल दोनों तेंदुओं को पकड़ने और जंगल में छोड़ने की कोशिश कर रहा है।’’
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।