फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Legislative Council elections: Chief Minister Uddhav Thackeray can be elected unopposed

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः निर्विरोध चुने जा सकते हैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  

Sat, 09 May 2020 10:38 PM IST
अमित कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई 
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई  Published by: अमित कुमार Updated Sat, 09 May 2020 10:38 PM IST
सार

  • कांग्रेस ने भी दिग्गजों को दिया झटका, सिर्फ एक सीट पर उतारा उम्मीदवार

विज्ञापन
Maharashtra Legislative Council elections: Chief Minister Uddhav Thackeray can be elected unopposed
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी भाजपा की तरह अपने दिग्गजों को झटका देते हुए एक नए चेहरे को उम्मीदवारी दी है। मगर दूसरी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। इससे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, लगभग यह भी तय हो गया है कि शिवसेना-2, कांग्रेस-1 और एनसीपी को दो तथा विपक्षी दल भाजपा के 4 सदस्य विधान परिषद के लिए चुने जा सकते हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में हो रहे विधान परिषद की 9 सीटों के लिए आगामी 21 मई को चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में अब तक दो सीटों पर दावा कर रही कांग्रेस को पीछे हटना पड़ा है। पार्टी ने शनिवार को अपने इकलौते उम्मीदवार राजेश राठौड़ का नाम घोषित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राठौड़ जालना जिला परिषद के सभापति रह चुके हैं। शिवसेना चाह रही थी कि मतदान की नौबत न आए। भाजपा के चार उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके हैं। कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए पूर्व मंत्री नसीम खान, अनिस अहमद, पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत और प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता इच्छुक थे। लेकिन पार्टी हाईकमान ने एक नए चेहरे को मौका दिया है।
विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने समर्थकों से कहा परेशान न हो

विधान परिषद चुनाव में भाजपा से उम्मीदवारी न मिलने दुखी पूर्वमंत्री पंकजा मुंडे ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे हतोत्साहित न हों। शनिवार को पंकजा ने ट्वीट किया कि वह आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नामित नहीं किए जाने से नाराज नहीं हैं। पंकजा मुंडे ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए हैं और साहेब (पिता गोपीनाथ मुंडे) का आशीर्वाद है। पंकजा मुंडे पिछले साल विधानसभा चुनावों में परली सीट से अपने चचरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed