फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Legislative Council Election : BJP wins local body election

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : स्थानीय निकाय चुनाव जीती बीजेपी

Thu, 03 Dec 2020 10:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Legislative Council Election : BJP wins local body election
पीएम मोदी और अमित शाह(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय उपचुनाव में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) को करारा झटका लगा है। धुले-नदुरबार निकाय चुनाव में में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, राज्य में स्नातक क्षेत्र की 3 और शिक्षक क्षेत्र के दो सीटों पर महाविकास आघाड़ी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। स्थानीय निकाय क्षेत्र समेत स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद की 5 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हुआ था। गुरुवार को मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी थी।

विज्ञापन

धुले-नंदुरबार स्थानीय निकाय क्षेत्र विधानस परिषद चुनाव के लिए अप्रैल में ही चुनाव होने थे, लेकिन कोरोना संकट के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा के अमरीश पटेल विजयी धोषित हुए हैं। कुल 434 वोट में से पटेल को 332 और कांग्रेस के अभिजीत पाटिल को 98 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में भाजपा के 199 और कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी के महाविकास आघाड़ी के 213 सदस्यों ने मतदान किया था। भाजपा उम्मीदवार ने विपक्ष के 115 मत अपने पाले में कर आघाड़ी उम्मीदवार पाटिल को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की छह विधान परिषद (एमएलसी) में से निकाय क्षेत्र की सीट पर नतीजे जल्द ही घोषित कर दिए गए जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों (पुणे, औरंगाबाद और नागपुर) व शिक्षक क्षेत्र की (पुणे और अमरावती) सीट पर देर रात तक मतगणना जारी रही। रुझानों में एमवीए के उम्मीदवार भाजपा पर भारी पड़ते दिखाई दिए। इस चुनाव में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) और विपक्षी भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी और भाजपा ने जमकर प्रचार किया था। कोरोना संकट के बीच हुए चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed