फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Kashmir out of India map in 10th class book

महाराष्ट्र: 10वीं की पुस्तक में भारत के नक्शे से बाहर हुआ कश्मीर

Thu, 26 Apr 2018 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला , मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला , मुंबई Updated Thu, 26 Apr 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Kashmir out of India map in 10th class book
महाराष्ट्र में 10वीं की पुस्तक में भारत के एक बहुत बड़े भूभाग जम्मू-कश्मीर को नक्शे से बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं पुस्तक में छपे तिरंगे से नीले रंग का चक्र भी गायब कर दिया गया है। इसको लेकर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा सत्तासीन है उसी राज्य को पुस्तक के नक्शे में सीमा से बाहर कर दिया गया है। साल 2018 के शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक प्रकाशित की गई हैं। 
विज्ञापन


भूगोल की पुस्तक में यह बड़ी गलती सामने आई है। पुस्तक के पेज नंबर चार पर छपे भारत के नक्शे से जहां जम्मू-कश्मीर गायब है वहीं पेज क्रमांक दो पर छपे राष्ट्रीय ध्वज से नीले रंग के चक्र की जगह दूसरा रंग डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा में राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि बोर्ड ने पाठ्यपुस्तक की समीक्षा के लिए लोगों के अवलोकनार्थ रखा था। उस दौरान सटाणा के पूर्व प्राचार्य केयू सोनवणे ने नक्शा और नीले चक्र के रंग बदले जाने पर मौखिक तौर पर आपत्ति जताई थी लेकिन, बोर्ड ने इसमें कोई सुधार नहीं किया। 

पाटिल ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पुस्तक में हुई गलतियों में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed